आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं  सिंगिंग ही नहीं… इस बिजनेस से भी कमाई, अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गईं आशा भोसले

आशा भोसले नहीं रहीं  रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया. बॉलीवुड में सुरों की मल्लिका के नाम से पहचान बनाने वाली ‘आशा ताई’ ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उन्हें कार्डिएक अरेस्ट के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया. आशा भोसले की गिनती देश की सबसे महंगी महिला गायिकाओं में होती थी और न सिर्फ सिंगिंग, बल्कि रेस्टोरेंट बिजनेस से भी उनकी तगड़ी कमाई होती थी. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में…
80 साल का करियर, करोड़ों की संपत्ति  बॉलीवुड की आइकॉनिक सेलेब्रिटीज की लिस्ट में टॉप में शामिल आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली के गोर गांव में हुआ था. उन्होंने बेहद कम उम्र में साल 1943 में अपना सिंगिंग करियर स्टार्ट कर दिया था और अब तक करीब 12000 से ज्यादा गाना गाए हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो उनकी कुल नेटवर्थ (Asha Bhosle Networth) 80 से 100 करोड़ रुपये अनुमानित थी, जो वे अपने पीछे छोड़ गई हैं. उनके पीछे परिवार में दो बेटे और एक बेटी है. 
दिवंगत आशा भोसले के नाम पर मुंबई समेत अन्य शहरों में और पुणे में लग्जरी घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है. इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते साल उन्होंने पुणे का अपार्टमेंट करीब 6 करोड़ रुपये में सेल किया था. इसकी जानकारी सीआरई मैट्रिक्स द्वारा मुहैया कराए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स से मिली बताई गई थी. इस अपार्टमेंट को उन्होंने साल 2013 में खरीदा था. साउथ मुंबई में उनका रेजिडेंस प्रभाकुंज अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है.  

Asha’s’ रेस्टोरेंट की दुनिया में धूम आशा भोसले की नेटवर्थ में सबसे बड़ा हिस्सा गानों से होने वाली उनकी कमाई का माना जाता है. इसके अलावा उन्होंने सिंगिंग के साथ रेस्टोरेंट बिजनेस में भी निवेश किया, जहां से होने वाली कमाई से भी उनकी नेटवर्थ में लगातार इजाफा हुआ. 
आशा भोसले ने रेस्टोरेंट बिजनेस में अपने कदम साल 2002 में बढ़ाए थे, जब उन्होंने दुबई का वाफी मॉल में एक इंडियन रेस्टोरेंट खोला था और इसका नाम Asha’s रखा गया था. इसके बाद इस बिजनेस का उन्होंने लगातार विस्तार किया था. एक यूट्यूब चैनल पर उन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया था कि दुनियाभर में उनके कई रेस्टोरेंट हैं. इनमें दुबई के अलावा कुवैत में पांच रेस्टोरेंट हैं. दोहा, कतर, बाहरेन, अबु धाबी जैसे मिडल ईस्ट देशों के साथ ही लंदन और मैनचेस्टर में एक-एक रेस्टोरेंट है, जबकि बर्मिंघम में दो आशा रेस्टोरेंट हैं. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *