वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रही हैं, जबकि फाइनेंस मिनिस्टर के रूप में ये उनका 9वां बजट है. उन्होंने लोकसभा में बजट भाषण की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही. सीतारमण ने कहा कि हम सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बहुत जल्द बनने जा रहे.
‘2047 तक हम ग्लोबल लीडर बनेंगे’
इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार में भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और उन्हें अच्छा वातावरण मिला है. सरकार का मानना है कि हम 2047 तक एक ग्लोबल लीडर बन जाएंगे.
Nirmala Sitharaman ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि हमारा फोकस गरीबों और किसानों की समृद्धि पर रहा है और इसके साथ ही रोजगार पैदा करने की दिशा में काम करने के साथ ऐसे फैसले ले रहे हैं, जो ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है. इसका असर भी भारत की जीडीपी पर दिखा और ये 7 फीसदी से ऊपर रही. हमने घरेलू निर्यात को बढ़ाने का काम किया है और ग्लोबल बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाई है. वित्त मंत्री के Budget भाषण की 10 बड़ी बातों की बात करें, तो…
• ये युवा शक्ति बजट है, जिसमें किसान, गरीब और आम आदमी को ध्यान रखा गया है.
• राजस्व घाटा को कम करने पर सरकार का फोकस रहा है.
• उत्पादक्ता, ग्लोबल अनिश्चितताओं से मुकाबला, सबका विकास और सबका साथ पर कार्य करना है.
• इंफ्रा को बढ़ाना है और एक मजबूत निवेश जुटाने पर फोकस है. रोजगार सृजन और व्यापार सुधार पर फोकस है.
• पब्लिक इन्वेस्टमेंट पर सरकार का फोकस है, इकोनॉमिक ग्रोथ 3 कर्तव्यों पर केंद्रित हैं.
• EMS PLI को बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव.
• तमिलानाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में रेयर अर्थ मिनिरल के लिए कॉरिडोर बनाएंगे.
• 10000 करोड़ एमएसएमई ग्रोथ फंड के लिए आवंटित किया है.
• सीतारमण ने कहा, हम ISM 2.0 की शुरुआत कर रहे हैं. इससे सेमीकंडक्टर को बढ़ावा मिलेगा.
• इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
![]()