89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का हुआ निधन

बेटे सनी देओल ने किया धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार, अमिताभ बच्चन और आमिर खान श्मशान घाट पहुंचे

आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है, जिससे भारतीय फिल्म जगत और उनके लाखों फैंस शोक में डूब गए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि दिग्गज अभिनेता के पार्थिव शरीर को ले जा रही एम्बुलेंस को उनके मुंबई स्थित आवास से निकलते देखा गया. 

मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे अमिताभ- अभिषेक

धर्मेंद्र के निधन की खबर के बाद दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचने की वीडियो भी सामने आ गई है. 

आखिरी बार ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे धर्मेंद्र

सुपरस्टार धर्मेंद्र शोले, धर्मवीर, चुपके-चुपके, मेरा गांव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कई मशहूर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. वे आखिरी बार बड़े पर्दे पर शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ फिल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” में नज़र आए थे. अब, वह जल्द ही अगस्त्य नंदा द्वारा निर्देशित एक नई फिल्म “इक्कीस” में नज़र आएंगे, जो 25 दिसंबर को रिलीज़ होगी. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है और धर्मेंद्र इसमें कमाल के लग रहे हैं.

धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए करण जौहर

बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के लिए एक भावुक नोट लिखा, उनकी तस्वीर के साथ, करण ने उनके साथ काम करने का मौका मिलने पर आभार जताया.उन्होंने लिखा, “ये एक युग का अंत है… एक विशाल मेगा स्टार… मुख्यधारा सिनेमा में एक नायक का अवतार… इनक्रेडिबली हैंडसम और सबसे जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस… वह भारतीय सिनेमा के एक बोनाफाइड लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे… सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं… लेकिन वह सबसे अच्छे इंसान थे… हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें प्यार करता था.”

अमिताभ-अभिषेक पहुंचे शमशान घाट

धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद से बॉलीवुड के तमाम सितारे दिग्गज अभिनेता के अंतिम दर्शनों के लिए शमशान घाट पहुंच रहे हैं. वहीं अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन संग दिवंगत अभिनेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे 

अपने पीछे कितनी धन-दौलत छोड़ गए धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में बॉलीवुड डेब्यू किया था और उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसबंर को रिलीज होगी. एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था और खूब दौलत कमाई थी. डीएनए की रिपोर्ट की मुताबिक धर्मेंद्र की नेटवर्थ 335 से 450 करोड़ के बीच है. 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है. एक्टर का कई दिनों से घर पर ही इलाज चल रहा था. उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किए गए थे. 10 नवंबर को धर्मेंद्र की तबीयत काफी खराब हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए जाने की खबरें आई थीं.  इसके बाद सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा को दिग्गज अभिनेता का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल में देखा गया था. 
वहीं ठीक उसके बाद धर्मेंद्र के  निधन के रूमर्स भी फैल गए. बाद में एक्टर की पत्नी  हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने पोस्ट कर उनके निधन की खबरों को झूठी बताया था.  वहीं सनी देओल ने भी पोस्ट कर बताया था कि दिग्गज अभिनेता पर इलाज का असर हो रहा है और वे बेहतर हैं.  हालांकि आज एक्टर ने अंतिम सांस ली. इस खबर से पूरी

8 दिसबंर को 90 साल के हो जाते धर्मेंद्र

बता दें कि धर्मेंद्र का 8 दिसंबर को 90वां बर्थडे था. वहीं घर पर इलाज के दौरान खबरें आ रही थीं कि परिवार एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन की भी तैयारी कर रहा है. लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 14 दिन पहले दिग्गज अभिनेता ने इस दुनिया को हमेशा कि लिए छोड़ दिया. उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं फैंस भी एक्टर के जाने से सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेता को अब फैंस और सेलेब्स भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट

धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे. अब उनकी आखिरी फिल्म  ‘इक्कीस’ है ये श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी है इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पिता के रोल में नजर आएंगे., . ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *