दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन! सलमान ने J-K के तारिक को बेची थी i-20 कार

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की जांच में एक अत्यंत गंभीर और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है. सूत्रों के अनुसार, जिस हुंडई i-20 कार में धमाका हुआ, उसे कई बार बेचा गया था. उसका पुलवामा कनेक्शन भी सामने आ रहा है. इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं.
जांच एजेंसियों को पता चला है कि इस i-20 कार को कई बार खरीदा और बेचा गया था. सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह गाड़ी पुलवामा के रहने वाले तारिक को बेची थी.

सूत्रों के मुताबिक, कार की खरीद-फरोख्त में फर्जी कागजातों (Fake Documents) का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया था, जिससे कार के असली मालिक की पहचान अभी तक साफ नहीं हो पाई है. यह फर्जीवाड़ा ब्लास्ट की साजिश में शामिल लोगों के इरादों पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

इससे पहले खबर आई थी कि यह कार हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले सलमान की थी जिसने इसे बेच दिया था. कार गुरुग्राम में रजिस्टर्ड थी. 20 सितंबर 2025 को फरीदाबाद में गलत पार्किंग के लिए इस कार का चालान किया गया था.
आपको बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.  फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर डटी हुई है और धमाके के केंद्र यानी कार के अवशेषों की गहनता से जांच कर रही है.

ब्लास्ट की डेनसिटी की जांच का मुख्य उद्देश्य विस्फोटक पदार्थ की प्रकृति और धमाके में इस्तेमाल हुए रसायन का पता लगाना है. इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि यह धमाका लाल किले के पास, सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक हुंडई i-20 कार में हुआ.

उमर ने रची थी साजिश

यह फैसला ऐसे वक्त आया है जब दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां लालकिला ब्लास्ट की गुत्थी सुलझाने में जुटी हैं. धमाके में इस्तेमाल Hyundai i20 कार की जांच में खुलासा हुआ है कि इसे डॉ. मोहम्मद उमर, एक कश्मीरी डॉक्टर चला रहा था, जिसके जैश-ए-मोहम्मद से संबंध बताए जा रहे हैं. उमर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर साजिश रची थी, लेकिन फरीदाबाद में गिरफ्तारियों के बाद घबराकर उसने अकेले ही ब्लास्ट को अंजाम दिया.

फरीदाबाद पुलिस ने धमाके से कुछ घंटे पहले ही 2,900 किलो विस्फोटक और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था और तीन डॉक्टर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था. शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि धमाके में ANFO (Ammonium Nitrate Fuel Oil) का इस्तेमाल हुआ था जो आमतौर पर एक हाई-इंटेंसिटी विस्फोटक है जो सैन्य-स्तर के ब्लास्ट में इस्तेमाल होता है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *