भाजपा को नीतीश पर भरोसा, अमित शाह के ‘विधायक चुनेंगे सीएम’ बयान पर BJP की सफाई

2025 में नीतीश कुमार बिहार के सीएम बनेंगे या नहीं। इस सवाल पर अमित शाह के बयान के एक बयान बिहार में सियासत सुलग गई। बिहार कांग्रेस के ट्वीट और मीडिया में कई प्रकार की खबरें आने के बाद जेडीयू का रिएक्शन भी आया। अंत में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के ट्वीट को शाह के बयान के साथ रिट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी ने की ओर से सफाई दी गई है। छपरा में चुनावी रैली में अपने भाषण में भी अमित शाह ने क्लियर किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व मे एनडीए चुनाव लड़ेगा और बीस सालों के बहुमत का रिकॉर्ड तोड़कर सरकार बनाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के ट्वीट में कहा गया है, “हम नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं। हमारे चुनाव का नेतृत्व नीतीश कुमार जी कर रहे हैं… नीतीश कुमार जी पर भाजपा को तो भरोसा है ही, साथ ही बिहार की जनता को भी उन पर भरोसा है।जो लोग श्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और देश व बिहार की जनता को भ्रमित कर सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ साध रहे है, यह वीडियो उनके मुंह पर करारा तमाचा है।”

इसके साथ बीजेपी के ट्वीट में इंडिया टूडे के कार्यक्रम में अमित शाह से पूछे गए सवाल और उनके जवाब का पूरा वीडियो शेयर कर सच्चाई उजागर करने का दावा किया गया है।

वीडियो में अमित शाह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार देश के बड़े समाजवादी नेता हैं। जेपी के सच्चे अनुआयी हैं, कांग्रेस का शुरू से ही विरोध करते आ रहे हैं। उनपर भारतीय जनता पार्टी को तो भरोसा है ही, पूरे बिहार की जनता को है। सारण की चुनावी सभा में भी अमित शाह ने नीतीश कुमार पर भरोसा होने की बात कही। इस ट्वीट से अमित शाह के बयान पर जारी सियासत पर बीजेपी ने अपनी ओर से विराम लगा दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *