मेरठ: टोल प्लाजा पर सेना के जवान से मारपीट मामले में NHAI का बड़ा एक्शन, कंपनी पर बैन के साथ लगाया 20 लाख का जुर्माना

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ चुका है। इस मामले में सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम धरने पर बैठ गए। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) पर इस घटना पर कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा था। अब एनएचएआई की ओर से एक्शन लिया गया है। अथॉरिटी की ओर से जारी बयान में एक्शन की बात कही गई है। एनएच-709ए के मेरठ-करनाल खंड स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवानों के साथ टोल कर्मचारियों की ओर से दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में एनएचएआई ने कड़ी कार्रवाई की है। टोल प्लाजा कंपनी पर बैन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

एनएचएआई ने टोल संग्रह एजेंसी मेसर्स धरम सिंह पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, एनएचएआई की ओर से कहा गया है कि टोल संग्रह फर्म को भविष्य में किसी भी टोल प्लाजा की बोलियों में भाग लेने से प्रतिबंधित करने और अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि टोल कर्मचारियों का यह व्यवहार अस्वीकार्य है और इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *