अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है. साथ ही पेनल्टी लगाने की भी जानकारी दी है. हालांकि कितनी पेनल्टी ये उन्होंने नहीं बताया. डॉनल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि अमेरिका 1 अगस्त से भारत के सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा. उन्होंने आगे लिखा कि अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा बहुत बड़ा है. उन्होंने आरोप के लहजे में लिखा कि भारत रूस से लगातार सैन्य उपकरण खरीद रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में लिखा, “याद रखें, भारत हमारा दोस्त है. लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने उनके साथ अपेक्षा से कम व्यापार किया है, क्योंकि वे बहुत ज़्यादा टैरिफ लगाते हैं. दुनिया के किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे कठोर व्यापार बाधाएं हैं.”
डॉनल्ड ट्रं पर आगे लिखा,
“भारत हमेशा से अपने अधिकतर सैन्य उपकरण रूस से खरीदता है. चीन की तरह, रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा (ENERGY) का खरीददार है. वह भी ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस, यूक्रेन से युद्ध को रोके. यह सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को एक अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ के अलावा और जुर्माना भी देना होगा.”
वहीं ट्रंप ने एक अलग पोस्ट में कहा कि अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा बहुत अधिक है.
इससे पहले ट्रंप ने पहले से ही धमकी देते आ रहे हैं. जिसमें उन्होंने कहा कि 1 अगस्त तक भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील नहीं होती है. तो वे भारत पर 20 से 25 फीसदी तक टैरिफ लगा देंगे. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मंगलवार को भी ट्रंप ने इसके संकेत दिए थे. उन्होंने पत्रकारों से बात कहा था कि उन्हें लगता है कि भारत अच्छा दोस्त है. लेकिन उसने लगभग हर देश से ज़्यादा टैरिफ वसूले हैं. यह अब नहीं चल सकता. भारत पर अधिक टैरिफ लगाया जा सकता है
![]()