पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आतंकियों को चेताया है. गुजरात की धरती से पीएम मोदी ने हुंकार भरी. उन्होंने कहा कि हमारे बहनों का सिंदूर मिटाने वालों का मिटन तय है. आतंक फैलाने वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना कितना मुश्किल होता है. पीएम मोदी ने गुजरात के दाहोद में कहा कि हमने वही किया, जिसके लिए देश ने हमें चुना. हमने 22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया. हमने पहलगाम अटैक का बदला लिया. हम सेना के शॉर्य को सलाम करते हैं.
दाहोद में ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई हमारी बहनों का सिंदूर मिटाएगा… तो उसका भी मिटना तय हो जाता है. जरा सोचिए कि आतंकियो ने बाल-बच्चों के सामने पिता को गोली मार दी. आज भी वो दृश्य देखकर मेरा खून खौल जाता है. मोदी ने तीनों सेनाओं को छूट दी और हमारे शूरवीरों ने वो कर दिखाया जो दुनिया ने तीन दशकों में नहीं देखा था. उन्होंने कहा कि बंटवारे के बाद जिस देश का जन्म हुआ, उसका एकमात्र लक्ष्य भारत से दुशमनी, भारत का नुकसान करना. लेकिन हमारा लक्षय खुद को विक्सित बनाना, मजबूत करना है. और वो तब होगा जब भारत की सेना और अर्थव्यव्सथा भी मजबूत होगी.
पीएम मोदी ने और क्या कहा
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित बनाने में जुटे हैं. देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हम भारत में ही बनाएं, ये आज के समय की मांग है. भारत आज तेज गति से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है. देश की जरूरत के सामान का निर्माण हो या फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में हमारे देश की बनी हुई चीजों का एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है.
मोदी ने किया अपने शपथ का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 26 मई का दिन है. साल 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. गुजरात के आप सभी लोगों ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया और बाद में देश के कोटि-कोटि जनों ने भी मुझे आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी. आपके आशीर्वाद की शक्ति से मैं दिन-रात देशवासियों की सेवा में जुटा रहा. इन वर्षों में देश ने वो फैसले लिए जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व हैं. इन वर्षों में देश ने दशकों पुरानी बेड़ियों को तोड़ा है. देश हर सेक्टर में आगे बढ़ा है. आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है.
![]()