प्रधानमंत्री पहुंचे आनंदपुर धाम, गुरुजी महाराज मंदिर में की पूजा-अर्चना

लाइव अपडेट

05:29 PM, 11-Apr-2025
रामवन गमन पथ से होगा विकास-पीएम मोदी

आनंदपुर धाम और अशोकनगर का विकास किया जाएगा। यहां की चंदेरी साड़ी को जीआई टैग दिया गया है। इससे इसकी पहचान मजबूत होगी। एमपी की सरकार उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी में जुट गई है। देश में रामवन गमन पथ का विकास किया जा रहा है। इस पथ का एक हिस्सा एमपी से होकर गुजरेगा। इन कार्यों से एमपी की पहचान और मजबूत होगी। सरकार ने 1947 तक विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है। हमें विश्वास है कि हम इसे हासिल करेंगे। विकास की यात्रा में संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। ज्यादातर देश विकास की यात्रा में संस्कृति को भूल गए हैं।  हमें ध्यान रखना है कि हमारी संस्कृति केवल हमारी पहचान नहीं है। बल्कि ये हमें सामर्थ्य देती है। 

05:00 PM, 11-Apr-2025

अद्वैत के ज्ञान में ही सभी समस्याओं का समाधान है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि  महाराज जी ने अद्वैत के ज्ञान को सरल बनाया। उन्होंने इस ज्ञान को सभी के लिए सुलभ कर दिया। आज मानवीय मूल्यों से जुड़ी कई चिंताएं हैं। अपने और पराए की मानसिकता मानव को मानव से अलग करती है। इन सभी का सामाधान अद्वैत के विचार में है। सेवा की भावना हमारी सरकार के केन्द्र में है। सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। पर्यावरण संरक्षित रहे,इसके लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरु किया गया है। सेवा की भावना सरकार की नीति भी है और निष्ठा भी है। 

04:50 PM, 11-Apr-2025

यहां आकर मैं अभिभूत हूं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आनंदपुरधाम आकर अभिभूत हूं। यहां की धरती को संतों ने सींचा है। इस वजह से ये कहा जाता है कि अशोकनगर में किसी को शोक नहीं हो सकता है।

पीएम मोदी ने आनंद सरोवर में पुष्पांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी पहुंचे आनंदपुर धामप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित श्री आनंदपुर धाम पहुंचे। वहां उनका स्वागत धर्मगुरुओं ने किया। इसके बाद पीएम ने गुरुजी महाराज मंदिर में पूजा अर्चना की।

PM मोदी का विशेष विमान ग्वालियर पहुंचाअशोक नगर जाने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी  ग्वालियर पहुंच चुके हैं। उनका विमान ग्वालियर  एयर फोर्स स्टेशन पर उतर चुका है। PM मोदी का स्वागत विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री प्रद्युमन सिंह और प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने किया। पीएम पांच मिनट के लिए ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन पर रुके। इसके बाद अशोक नगर के लिए रवाना हो गए।  

प्रधानमंत्री का अशोकनगर में ये दूसरा दौरा

प्रधानमंत्री का अशोकनगर स्थित श्री आनंदपुर धाम धार्मिक स्थल का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री 23 फरवरी को छतरपुर के बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की नींव रखने आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियां हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी आनंदपुर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। आज के कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्य से दी। उन्होंने लिखा, ‘हम देश की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में शुक्रवार दोपहर करीब 3:15 बजे मध्य प्रदेश के ईसागढ़ में गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद आनंदपुर धाम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।’ 
01:53 PM, 11-Apr-2025
प्रधानमंत्री पहुंचे आनंदपुर धाम, गुरुजी महाराज मंदिर में की पूजा-अर्चना


देशभर में प्रसिद्ध अशोकनगर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर ईसागढ़ तहसील मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर श्री आनंदपुर धाम में आज प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं। यहां 12 अप्रैल से बैसाखी मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले में शामिल होने हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। इस मेले से ठीक एक दिन पहले यानी आज 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस धाम पर पूजन के लिए आ रहे हैं। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *