लोकसभा में देर रात पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

नई दिल्ली। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक  पेश हो गया है। कांग्रेस ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक पेश करते हुए जवाब दिया। 
सरकार जहां विधेयक को मुस्लिमों के हित में एक सुधारात्मक कदम बता रही तो वहीं विपक्ष पुरजोर विरोध में उतरा है। विपक्षी दलों का कहना है कि विधेयक संविधान का उल्लघंन है और धार्मिक आजादी के खिलाफ है।

वक्फ विधेयक को लोकसभा की मंजूरी

 वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 लोकसभा में पारित हुआ। विधेयक के पक्ष में 288 वोट, विधेयक के खिलाफ 232 वोट पड़े।

असदुद्दीन ओवैसी पर जगदम्बिका पाल ने साधा निशाना

 वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने लोकसभा में चल रही बहस के दौरान कहा कि असदुद्दीन ओवैसी इस विधेयक को असंवैधानिक कहते हैं, लेकिन उन्होंने विधेयक को फाड़कर असंवैधानिक काम किया है… मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि विधेयक क्यों फाड़ दिया?

किरेन रिजिजू ने लोकसभा में क्या-क्या कहा?

लोकसभा की चर्चा के आखिर में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष वक्फ बिल को असंवैधानिक बता रहा है, लेकिन असंवैधानिक क्यों है, इसके पीछे तर्क नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए मैंने उम्मीद छोड़ दी है कि वो लोग समझेंगे।

जगदंबिका पाल ने ओवैसी को घेरा

 ओवैसी के बाद वक्फ बिल पर बनी JPC के चीफ और सांसद जगदंबिका पाल ने चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि विचार विमर्श के बाद ये बिल लाया गया। उन्होंने ये भी कहा कि ओवैसी ने वक्फ बिल फाड़कर असंवैधानिक काम किया।

असदुद्दीन ओवैसी ने किया वक्फ बिल का विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में वक्फ बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह बिल अनुच्छेद 25, 26 का उल्लंघन है। वक्फ बिल मुस्लिमों के साथ अन्याय है। इसका मकसद मुसलमानों को जलील करना और मैं गांधी की तरह वक्फ बिल को फाड़ता हूं। ये असंवैधानिक है।

राजस्थान में वक्फ विधेयक के विरोध में प्रदर्शन

 लोकसभा में पेश किए गए वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने राजस्थान के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया।

राजग के समस्त सहयोगी दल पूरी तरह एकजुट

 विधेयक पर चर्चा के दौरान लोकसभा में जदयू, तेदेपा एवं लोजपा (आर) समेत राजग के समस्त सहयोगी दल पूरी तरह एकजुट दिखे, जबकि विपक्षी दलों के स्वर थोड़े बदले-बदले से थे।

तो आज संशोधन लाने की जरूरत ही नहीं पड़ती

 वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में भारी गड़बड़ी का ब्योरा देते हुए शाह ने साफ कर दिया कि अब यह चोरी नहीं चलेगी। शाह ने बताया कि 2013 के वक्फ कानूनों को अति कठोर बनाने का किस तरह से दुरुपयोग किया गया। यदि तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस ने 2013 में वक्फ कानूनों को अति कठोर नहीं बनाया होता, तो आज संशोधन लाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

अमित शाह ने क्या-क्या कहा?

गृहमंत्री अमित शाह ने इसे संसद का कानून बताया और विपक्ष को आगाह करते हुए कहा कि सबको स्वीकार करना पड़ेगा।

अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही है सरकार

बिहार के किशनगंज से कांग्रेस के सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने कहा कि जेपीसी इस विषय पर क्लॉज बाई क्लॉज चर्चा करने में फेल रही है। इस जेपीसी की 25 बैठकें हुईं जिनमें तीन हजार से ज्यादा लोगों को बुलाया गया। ये सरकार अल्पसंख्यकों को टार्गेट कर रही है।

मोदी सरकार का स्पष्ट सिद्धांत है

 विपक्ष को वोटबैंक चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार का स्पष्ट सिद्धांत है कि हम वोटबैंक के लिए कोई कानून नहीं लाएंगे। कानून न्याय के लिए होता है, लोगों के कल्याण के लिए होता है।

पीएम मोदी ने किया लालूजी का सपना पूरा: अमित शाह

 लालू यादव ने ही उस समय कहा था कि सरकार जो ये संशोधन विधेयक पेश किया है, सरकार की पहल का हम स्वागत करते हैं, शाहनवाज हुसैन और माननीय सदस्यों ने जो अपनी बातों को यहां रखा है मैं उसका समर्थन करता हूं। लेकिन ये देखिए कि सारी जमीनें हड़प ली गई हैं, चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी। वक्फ बोर्ड में जो काम करने वाले लोग हैं उनके द्वारा सारी प्राइम लैंड को बेच दिया गया है। पटना में ही डाकबंगले की जितनी प्रॉपर्टी थी, सभी पर अपार्टमेंट बन गए, काफी लूट खसोट हुई है। इसलिए मैं चाहता हूं कि भविष्य में आप कड़ा कानून लाइए और चोरी करने वाले लोगों को सलाखों के पीछे भेजिए। लालू जी की इच्छा तो इन्होंने (कांग्रेस) पूरी नहीं की, लेकिन मोदी जी ने पूरी कर दी।

वक्फ की संपत्ति निजी संस्थानों को सौ साल की लीज पर

 2001-12 के बीच दो लाख करोड़ की वक्फ की संपत्ति निजी संस्थानों को सौ साल की लीज पर हस्तांतरित कर दी गई। बेंगलुरु में उच्च न्यायालय को बीच में पड़ना पड़ा और 602 एकड़ भूमि को जब्त करने से रोकना पड़ा। ये पैसा देश के गरीब मुसलमानों का है, ये धन्नासेठों की चोरी के लिए नहीं है

मुस्लिम समुदाय के धार्मिक अधिकारों में दखल नहीं किया जाएगा: अमित शाह

 अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग ये अफवाह फैला रहे हैं कि इस एक्ट से मुस्लिम समुदाय के धार्मिक अधिकारों और उनकी संपत्तियों में दखल दिया जाएगा। यह पूरी तरह से गलत है और महज अल्पसंख्यकों को डराने की एक साजिश है, ताकि उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।

विपक्ष इस देश को तोड़ देगा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आप (विपक्ष) इस देश को तोड़ देंगे… इस सदन के माध्यम से मैं देश के मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि आपके वक्फ में एक भी गैर-मुस्लिम नहीं आएगा। इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन वक्फ बोर्ड और वक्फ काउंसिल क्या करेंगे? वक्फ की संपत्तियां बेचने वालों को पकड़कर बाहर निकालेंगे, वक्फ के नाम पर अपनी संपत्तियां 100 साल के लिए पट्टे पर देने वालों को पकड़ेंगे। वक्फ की आय कम हो रही है, जिस आय से हमें अल्पसंख्यकों के लिए विकास करना है और उन्हें आगे बढ़ाना है, वह पैसा चोरी हो रहा है। वक्फ बोर्ड और काउंसिल उसे पकड़ेंगे।

दान की गई संपत्ति में हस्तक्षेप

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी गलत धारणा है कि यह अधिनियम मुसलमानों के धार्मिक आचरण में हस्तक्षेप करेगा और उनके द्वारा दान की गई संपत्ति में हस्तक्षेप करेगा। यह गलत धारणा अल्पसंख्यकों में अपने वोट बैंक के लिए डर पैदा करने के लिए फैलाई जा रही है।

अमित शाह लोकसभा में बोल रहे हैं

अमित शाह ने कहा कि इसे स्पष्ट रूप से समझें… धार्मिक संस्थानों का प्रबंधन करने वालों में किसी भी गैर-मुस्लिम को शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं है; हम ऐसा नहीं करना चाहते हैं।

कोई भी गैर-मुस्लिम वक्फ में नहीं आएगा: अमित शाह

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वक्फ अधिनियम और बोर्ड 1995 में लागू हुआ। गैर-मुस्लिमों को शामिल करने के बारे में सभी तर्क वक्फ में हस्तक्षेप के बारे में हैं। सबसे पहले, कोई भी गैर-मुस्लिम वक्फ में नहीं आएगा।

Waqf Bill LIVE: वक्फ पर अमित शाह ने क्या-क्या कहा?

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी द्वारा पेश किए गए विधेयक का समर्थन करता हूं। मैं दोपहर 12 बजे से चल रही चर्चा को ध्यान से सुन रहा हूं। मुझे लगता है कि कई सदस्यों के बीच कई गलतफहमियां हैं, चाहे वह वास्तविक हो या राजनीतिक। वक्फ बिल पर पूरे देश में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

खाता न बही, जो वक्फ कहे वही सही’

 भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वक्फ में संशोधन करने का समय आ गया है क्योंकि यह अत्याचार और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। इसे खत्म करने और संशोधित करने का समय आ गया है। भारत को वक्फ के डर से मुक्ति चाहिए क्योंकि कांग्रेस के शासन में बने वक्फ कानून का मतलब था खाता न बही, जो वक्फ कहे वही सह

Waqf Bill Live: देश मुगलिया फरमान नहीं चलेगा

वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपको तय करना है कि वक्फ के साथ रहना है या बाबा साहब के संविधान के साथ। ये वक्फ बिल इस बात का साफ संदेश है कि यहां बाबासाहब का संविधान चलेगा, मुगलिया फरमान नहीं। ये बिल तुष्टीकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार करने वाला है।

अरविंद सावंत पर जमकर बरसे श्रीकांत शिंदे

 शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि शिवसेना और मेरे नेता एकनाथ शिंदे की ओर से मैं इस विधेयक का पूर्ण समर्थन करता हूं। यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन है… पहले अनुच्छेद 370, फिर ट्रिपल तलाक और सीएए… और अब यह विधेयक गरीबों के कल्याण के लिए इस सदन में लाया गया है। उनका (यूबीटी के अरविंद सावंत) भाषण सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। यह बहुत चौंकाने वाला था। मैं यूबीटी से एक सवाल पूछना चाहता हूं, उन्हें अपनी अंतरात्मा से पूछना चाहिए कि क्या वे आज बालासाहेब (ठाकरे) जीवित होते तो भी यही बोलते? आज यह स्पष्ट है कि यूबीटी आज किसकी विचारधारा को अपना रही है और इस विधेयक का विरोध कर रही है। उनके पास अपनी गलतियों को सुधारने, अपने इतिहास को फिर से लिखने और अपनी विचारधारा को जीवित रखने का एक सुनहरा अवसर था, लेकिन यूबीटी ने पहले ही उनकी विचारधारा को कुचल दिया। अगर बालासाहेब आज यहां होते और यूबीटी का असहमति नोट पढ़ते, तो उन्हें बहुत दुख होता।

अरविंद सावंत ने क्या-क्या कहा?

शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि मैं वक्फ संशोधन विधेयक पर अपना विचार प्रस्तुत करने के लिए यहां आया हूं। मैं भी JPC का सदस्य था। दुर्भाग्य से अंत तक JPC में खंड-दर-खंड चर्चा नहीं हुई। गैर-हितधारकों को भी JPC में बुलाया गया। हमने हमेशा महसूस किया है कि आपकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। आप इस विधेयक के जरिए किसी के साथ न्याय नहीं करना चाहते। आप जो कर रहे हैं, उसे सही न समझें। मुझे लगता है कि अब आपको सिर्फ बिहार चुनाव ही नजर आ रहे हैं।

मुस्लिम और अल्पसंख्यक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता

 टीडीपी सांसद कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि इस विधेयक को आकार देने में टीडीपी की भूमिका मुस्लिम और अल्पसंख्यक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारी पार्टी के गठन के बाद से अल्पसंख्यकों का कल्याण सुनिश्चित करना हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

ललन सिंह विपक्ष पर बरसे

जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि ये बिल मुसलमान विरोधी नहीं है। ऐसा नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है। मोदीजी को कोस रहे हैं, उनका चेहरा पसंद नहीं आ रहा है तो मत देखिए उनकी तरफ। 2013 में आपने जो पाप किया था, उसे समाप्त करके पारदर्शिता लाने का काम किया है।

कैलाश विजयवर्गीय का वार

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विपक्ष तुष्टीकरण की नीति के कारण विरोध कर रहा है। वक्फ बोर्ड में लाखों मुस्लिम भाइयों के केस लंबित हैं। वक्फ बोर्ड में हो रहे संशोधन से मुस्लिम भाइयों को फायदा होगा। कुछ लोगों ने पूरे देश में वक्फ बोर्ड पर कब्जा कर रखा है।

मैं भी हिंदू हूं: कल्याण बनर्जी

टीएमसी संसदीय दल के नेता कल्याण बनर्जी ने वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि ये संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मैं भी हिंदू हूं। मंदिर में दान करूंगा, बौद्ध मठ को दान दूंगा। मस्जिद को दान दूंगा, चर्च को दान दूंगा। आप किस तरह से किसी को कंट्रोल कर सकते

अखिलेश यादव का वार

भाजपा का लक्ष्य वक्फ बोर्ड की जमीन है। बीजेपी ध्रुवीकरण करना चाहती है। ये सब वोट बैंक के लिए हो रहा है।

अमित शाह ने ली चुटकी

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर मुकाबला चल रहा है। सबसे खराब हिंदू कौन है? भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा, ये फैसला पार्टी नहीं कर पा रही है। अखिलेश का बयान सुनते ही अमित शाह उठे और करारा जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश जी ये कोई पांच लोगों की पार्टी नहीं है। ये करोड़ों लोगों की पार्टी है, इसलिए अध्यक्ष का चयन लोकतांत्रिक तरीके से होता है। अमित शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जाइए आप 25 साल तक सपा के अध्यक्ष बने रहेंगे।

अखिलेश का तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बहस में हिस्सा लिया। अखिलेश ने वक्फ बिल को लेकर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं एक्स कांग्रेस वाले ज्यादा बोल रहे हैं।

अखिलेश का तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बहस में हिस्सा लिया। अखिलेश ने वक्फ बिल को लेकर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं एक्स कांग्रेस वाले ज्यादा बोल रहे हैं।

वक्फ कोई धार्मिक संस्था नहीं: रविशंकर प्रसाद

 भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वक्फ बिल गैर संवैधानिक नहीं है। वक्फ कोई धार्मिक संस्था नहीं है। भाजपा सांसद ने पूछा कि कितने स्कूल-कॉलेज और अस्पताल वक्फ की जमीन पर बने हैं। कितनी गरीब मुसलमान और महिलाओं को जमीन दी गई।

जेपीसी में एक भी संशोधन स्वीकार नहीं किया गया: कांग्रेस

 गौरव गोगोई ने कहा कि जेपीसी में विपक्ष के एक भी संशोधन को स्वीकार नहीं किया गया। मैंने ऐसी जेपीसी नहीं देखी जहां एक भी क्लॉज पर चर्चा नहीं की। आप इस संशोधन बिल से देश को क्या मैसेज देना चाहते हैं। आप उस कौम पर आप दाग लगाना चाहते हैं जिसमें लगभग दो लाख उलेमा शहीद हुए।

भारतीय समाज को बांटने की मंशा: कांग्रेस

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कि भाजपा बताए कि इनकी पार्टी में कितने अल्पसंख्यक सांसद हैं। आज देश में अल्पसंख्यकों की ऐसी दशा हो गई कि सरकार को धर्म का सर्टिफिकेट देना पड़ेगा। सात हजार साल से पुराना सनातन और इससे भी पुराना ये देश जहां हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दिया गया

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने यूपीए सरकार को लेकर जो कुछ भी सदन में कहा,वो सरासर झूठ है। गोगोई ने मांग की सरकार इसे साबित करे। गौरव गोगोई ने इस बिल को संविधान के मूल ढांचे पर आक्रमण बताया और कहा कि इनका पूरा भाषण हमारे संघीय ढांचे पर आक्रमण था।

वक्फ का नया नाम UMEED

किरेन रिजिजू ने बताया कि वक्फ बिल का नाम ‘उम्मीद’ (UMEED) हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संशोधित बिल से न केवल नया सवेरा आने वाला है। साथ ही करोड़ों मुसलमानों को इसका फायदा भी होगा।

WAQF Board Bill पर बोले केंद्रीय मंत्री

आजादी के बाद 1954 में वक्फ़ एक्ट पहली बार बना, फिर कई संशोधनों के बाद 1995 में वक्फ एक्ट बना, उस वक्त किसी ने नहीं कहा कि ये गैरसंवैधानिक है, आज जब हम उसी बिल को सुधारकर ला रहे हैं तो आप कह रहे हैं कि यह गैरसंवैधानिक है। अगर आपका मन सच्चा होता तो आप तर्क करते बिल पर चर्चा करते, आप सबकुछ छोड़कर जिसका लेना-देना नहीं है, उसका जिक्र कर आप लोगों को बरगला रहे हैं।

किरेन रिजिजू

रिजिजू ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल में किसी भी धार्मिक स्थल-मस्जिद की व्यवस्था में किसी भी तरह के हस्तक्षेप का कोई प्रावधान नहीं है, यह केवल प्रॉपर्टी के मैनेजमेंट का मुद्दा है।

वक्फ ने संसद पर भी दावा किया था: रिजिजू

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में हंगामे के बीच कहा कि जिस संसद में हम बैठे हैं, उस जगह पर भी वक्फ ने दावा कर दिया था। मोदी सरकार नहीं होती तो ये वक्फ की संपत्ति होती।

किसी बिल पर इतनी याचिकाएं नहीं आईं: किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक पेश किया। उन्होंने कहा कि इतनी याचिकाएं किसी और बिल में नहीं आई हैं। 284 डेलिगेशन ने अलग-अलग कमेटी के सामने अपनी बात रखी। कई राज्यों के वक्फ बोर्ड ने अपना पक्ष रखा।

अमित शाह ने दिया कांग्रेस को जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसदीय समिति के सुझाव के बाद कैबिनेट ने इसे स्वीकार किया। संशोधन के रूप में किरेन रिजिजू लेकर आए हैं। हमारी कमेटी कांग्रेस जैसी नहीं है

WAQF Board Bill पर कांग्रेस का हंगामा

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस तरह का बिल जिसे आप सदन में ला रहे हैं, कम से कम सदस्यों को संशोधन करने का अधिकार तो होना चाहिए। आप कानून को जबरन थोप रहे हैं।

WAQF Board Bill लोकसभा में पेश

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश हो गया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया है।

संसद की ओर पूरे देश की नजरें: चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा कि देश में कमजोर तबका देख रहा है कि कौन उनके साथ खड़ा है या कौन लोग उनसे राजनीतिक लाभ चाहते हैं। पूरे देश का ध्यान आज संसद की ओर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *