मध्य प्रदेश में फिर शिवराज का राज, तीन सर्वे में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर; यहां देखें सभी एग्जिट पोल का अनुमान

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार 77.15 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सनद रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और अब सभी को तीन दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसी दिन नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।

भाजपा बहुमत के साथ बनाएगी सरकार: विश्वास सारंग

एग्जिट पोल सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बनाया है ताकि भाजपा नए आयामों को छुए।

India TV-CNX के एग्जिट पोल में भी भाजपा को बहुमत मिल रही

India TV-CNX के एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। भाजपा को मध्य प्रदेश में 230 में से 140-149 सीटें मिल सकती हैं।

पार्टीसीटें
भाजपा140-149
कांग्रेस70-89
अन्य0-2

India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में भाजपा को एकतरफा बढ़त

India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में शिवराज का जादू चलता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना है। भाजपा को 140-162 सीटें, कांग्रेस को 68-90 सीटें, जबकि अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है। 

India Today-Axis My India: महाकौशल में भी भाजपा की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस पिछड़ी

India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, महाकौशल की 47 सीटों में से भाजपा के खाते में 32 सीटें जाने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस 15 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वोट शेयर की बात की जाए तो इस क्षेत्र में भाजपा को 47 फीसद, कांग्रेस को 42 फीसद और अन्य को 11 फीसद हासिल हो सकता है। 

बघेलखंड में भी भाजपा को मिल रही बढ़त

India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, बघेलखंड में भी भाजपा को बढ़त मिल रही है। बघेलखंड की 30 सीटों में से भाजपा को 18, कांग्रेस को 11 और अन्य को एक सीट मिलने की संभावना है।

उमा भारती को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाए। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत सम्मान करती हूं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मैं उन पर भरोसा नहीं करती हूं।

बुंदेलखंड की 26 में से 18 सीटों पर खिल रहा कमल

India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, बुंदेलखंड की 26 सीटों में से भाजपा को 18 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस के खाते में आठ सीटें आ सकती हैं।

TIMES NOW-ETG के एग्जिट पोल में भाजपा-कांग्रेस के बीच फंसा मुकाबला

TIMES NOW-ETG के एग्जिट पोल में दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के पाले में 109-125 सीटें, जबकि भाजपा के हिस्से में 105-117 सीटें आने की संभावना है।

पार्टीसीटें
भाजपा105-117
कांग्रेस109-125
अन्य1-5

Republic TV के एग्जिट पोल में भाजपा को सर्वाधिक वोट शेयर

Republic TV- Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा ने सर्वाधिक वोट शेयर हासिल किए। इस चुनाव में भाजपा को 43.4 फीसद, कांग्रेस को 41.7 फीसद और अन्य को 14.9 फीसद वोट मिलने की संभावना है।

पार्टीवोट फीसद
भाजपा 43.4 फीसद
कांग्रेस 41.7 फीसद
अन्य 14.9 फीसद

News24-Chanakya के एग्जिट पोल में शिवराज की फिर बन रही सरकार

News24-Chanakya के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में शिवराज का राज एक बार फिर से स्थापित होता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा 150 का आंकड़ा पार कर सकती है। एग्जिट पोल में भाजपा को 151 सीटें, कांग्रेस को 74 और अन्य को पांच सीटें मिलने की संभावना है।

पार्टीसीटें
भाजपा151
कांग्रेस74
अन्य5

Matrize के एग्जिट पोल में ‘शिवराज’ की सरकार

Matrize के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की संभावना है।

पार्टीसीटें
भाजपा118-130
कांग्रेस97-107
अन्य0-2

मध्य प्रदेश में ‘शिव’ का राज या चमकेंगे ‘कमलनाथ’?

मध्य प्रदेश को लेकर अबतक तीन एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं, लेकिन किसी भी पार्टी की एकतरफा लहर नहीं दिखाई दे रही है। दो एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है, जबकि एक एग्जिट पोल में फिर से कमल खिलने का अनुमान जताया गया है।

मालवा-निमाड़ी में कांग्रेस को पछाड़ सकती है भाजपा

Republic Bharat के एग्जिट पोल में मालवा-निमाड़ी में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। मालवा-निमाड़ी में भाजपा को 40 और कांग्रेस को 23 सीटें मिल सकती हैं।  

जन की बात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला

Jan Ki Baat एग्जिट पोल में भाजपा को 100-123 सीटें, जबकि कांग्रेस को 102-125 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। हालांकि, बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत होगी।

पार्टीसीटें
भाजपा100-123
कांग्रेस102-125
अन्य5

सरकार बनाने के लिए 116 के जादुई आंकड़े की जरूरत

मध्य प्रदेश में किसी भी पार्टी को सरकार का गठन करने के लिए 116 के जादुई आंकड़े की जरूरत होगी। हालांकि, एग्जिट पोल अब सामने आ रहे हैं, लेकिन तीन दिसबंर को स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

TV9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। TV9 भारतवर्ष और पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि, तीन दिसंबर को स्थिति पूर्णत: स्पष्ट होगी, लेकिन एग्जिट पोल में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और 0-6 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में खिल रहा कमल

Republic TV- Matrize के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107, जबकि 0-2 सीटें अन्य को मिल सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *