हिंदू लगा रहे थे ‘जय माता दी’ के नारे, पाकिस्तानी प्रशासन ने तोड़ दिया हिंगलाज माता का मंदिर: क्रिकेटर दानिश कनेरिया Video शेयर कर बताया

पाकिस्तान में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। वहाँ के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इस बात की ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अतिक्रमण का हवाला देकर थारपारकर के मिठी में ‘हिंगलाग माता मंदिर’ को ध्वस्त किया गया।

दानिश कनेरिया ने ट्वीट में लिखा, “पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा हिंदू धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई जारी है। मीरपुरखास के अतिक्रमण निरोधक अदालत के आदेश के बाद पाकिस्तान के मिठी, थारपारकर में हिंगलाज माता मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया है।”

अपने दावे के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की। इसमें कुछ हिंदू खड़े होकर जोर-जोर से ‘हिंगलाज माता की जय हो, हिंदू धर्म की जय हो’ जैसे नारे लगा रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों का अपमान होना नया नहीं है। दानिश कनेरिया ने पिछले साल भी कराची में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले की जानकारी दी थी। इस बार भी वो यही गुहार लगा रहे हैं कि कोई हिंदुओं की पीड़ा सुन ले। लेकिन प्रशासन के कान पर जूँ नहीं रेंग रही।

कुछ अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो को शेयर करके यही दावा किया है। आदित्य राज कौल ने भी बताया है कि सिंध की मीरपुरखास अतिक्रमण निरोधक कोर्ट द्वारा हिंगलाग माता मंदिर को तोड़ने का आदेश दिया गया। आदित्य ने अपने ट्वीट में पूछा कि क्या इस तरीके से पाकिस्तान में किसी मस्जिद के साथ हो सकता है? दुनिया आखिर ऐसे अत्याचारों पर क्यों चुप है।

वीडियो की पड़ताल करते हुए हमें एक पाकिस्तानी का ट्वीट भी मिला। इसमें उसने दावा किया था- “ये कोई ऐतिहासिक मंदिर नहीं है और न ही कोई धार्मिक स्थल। प्लॉट को किसी ने कब्जाया हुआ था जिसने बाद में उस प्रॉपर्टी पर मंदिर बना दिया, जो असल में दूसरे हिंदू की थी। इसीलिए दूसरी पार्टी ने कोर्ट की शरण ली और फैसला आने के बाद अवैध कब्जे को गिरवाया। पाकिस्तानी सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *