BJP प्रत्याशी ने कहा, ‘कम वोटिंग का बीजेपी पर नहीं पड़ेगा कोई असर’… बताई ये वजह

लोकसभा चुनाव  में दो चरणों का मतदान  हो गया. इस बार उम्मीद की मुताबिक मत प्रतिशत  काफी कम रहा जिसे देखते हुए चुनाव आयोग  सहित राजनीतिक पार्टियां  भी हैरान हैं. वहीं कुछ लोग ये कयास भी लगाने लगे कि इससे किस पार्टी को फायदा होगा और किसको नुकसान होगा.

कम वोटिंग का बीजेपी पर कोई असर नहीं

इसको लेकर रीवा से बीजेपी के उम्मीदवार ने कहा कि कम वोटिंग का कोई भी असर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव पर नहीं पड़ेगा. भारतीय जनता पार्टी रीवा से चुनाव जीत रही है .यहां के लोगों ने संकल्प लिया था, नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री तीसरी बार बनाना है. रीवा की जनता ने अपना संकल्प पूरा किया है.

कांग्रेस नहीं देती ईवीएम को दोष…

उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को शादियां और व्रत बहुत ज्यादा थे, इसलिए मतदान कम हुआ है. बीजेपी रीवा में जीत रही है. बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस और बीएसपी का कोई अस्तित्व नहीं है. कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के जीत के सवाल पर जनार्दन मिश्रा ने कहा “इसमें बुरा क्या है, कहती रहे बुराई में ही उनका जन्म हुआ है, बुराई में ही उनको फलना फूलना है. बुराई ही उनके पोषण का आधार है. कांग्रेस जहां जीतती है, वहां ई.वी.एम. को दोष नहीं देती है. उन्होंने जनता के साथ जो लूट धोखाधड़ी की है, उसका परिणाम जल्द ही सामने आएगा.”

4 जून को आएंगे चुनाव के नतीजे

आप को बता दें दूसरे चरण के मतदान में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर चुनाव हुआ. जिसमें दमोह, होशंगाबाद ,खजुराहो, टीकमगढ़, रीवा, सतना की सीट शामिल थी. जिसमें सबसे कम वोटिंग रीवा में हुई. रीवा में वोटिंग का आंकड़ा 50% को भी नहीं छू पाया. जिसके चलते तमाम तरीके के अफवाहों के बाजार गर्म हो गए. जितने मुंह उतने तरीके की बातें होने लगी. किसी ने इस परिणाम को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बताया तो किसी ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में .इन अफवाहों पर 4 जून को ही विराम लगेगा जब लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *