क्या कांग्रेस शिवपुरी और पिछोर के टिकट बदलेगी ?

कांग्रेस शिवपुरी और पिछोर के टिकट बदल सकती है। इसके संकेत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिये है। कांग्रेस ने फिलहाल शिवपुरी से पिछोर विधायक केपी सिंह को टिकट दिया है। वहीं पिछोर से नया चेहरा किसी लोधी को टिकट सौंपा है। परंतु अब सूत्र बताते है कि कांग्रेस शिवपुरी से भाजपा से कांग्रेस में आये विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी और पिछोर से विधायक केपी सिंह को टिकट सौंप सकती है। कांग्रेस ने केपी सिंह को सीट बदलकर शिवपुरी से टिकट दिया है। लेकिन अब उनको वापस उनकी मूल सीट पिछोर ही भेजा जा सकता है। वहीं शिवपुरी से विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी को कांग्रेस टिकट दे सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *