कमलनाथ के करीबी सक्सेना भाजपा में शामिल! सीएम यादव पहुंचे उनके घर, विजयवर्गीय ने लगाया गले

छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का गृह ग्राम रौहना राजनीति का केंद्र बन चुका है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री प्रहलाद पटेल और अन्य नेता उनके निवास पर पहुंच गये। यहां विजयवर्गीय ने दीपक सक्सेना को गले लगा लिया। वहीं पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने काफी देर तक मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा की।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो गये है। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी रोहना गए थे और काफी देर तक चर्चा की थी। दीपक सक्सेना ने हाल ही में कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से ही उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *