नए टर्मिनल से 28 से भरेंगे उड़ान, आपरेशनल होगा

हवाई सेवाओं को लेकर ग्वालियर की जिस नई उड़ान का इंतजार था, वह घड़ी अब आ गई है। ग्वालियर के ड्रीम प्रोजेक्ट एयर टर्मिनल के शुभारंभ के बाद इसके आपरेशनल होने का बेसब्री से इंतजार था जो कि 28 मार्च को खत्म हो रहा है। सीआइएसएफ का बल एयर टर्मिनल को मिल चुका है जिसके बाद अब पूरे टर्मिनल पर इनकी तैनाती की जा रही है। दो दिन पहले एयर टर्मिनल के आपरेशनल होने की सूचना जारी कर दी जाएगी जिससे आमजन तक यह जानकारी पहुंचाई जा सके। वहीं मार्च महीने में अब तक का एयर ट्रैफिक चार्ट जारी किया गया है जिसमें एलाइंस एयर के इंदौर विमान को सबसे ज्यादा ट्रैफिक लोड मिला है। यह आंकड़ा 82 फीसद तक है। अब नया टर्मिनल के शुरू होने के बाद से एयर ट्रैफिक के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी की संभावना है। बता दें कि पांच सौ करोड़ की लागत से तैयार किया गया नया एयर टर्मिनल प्रदेश में सबसे भव्य एयरपोर्ट इमारत है और देश में सबसे तेजी से बनने वाले एयरपोर्ट में इसी टर्मिनल का नाम दर्ज है। पुराने एयरपोर्ट राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल ही नए एयर टर्मिनल का नाम रखा गया है। मार्च माह में ही पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों इसका वर्चुअल लोकार्पण किया जा चुका है।
ग्वालियर से विभिन्न शहरों के लिए संचालित उड़ानों में फरवरी से ज्यादा लोड मार्च रहने की उम्मीद है। त्योहारी सीजनों के चलते लोग अधिक संख्या में आवागमन करते हैं, खासकर नौकरीपेशा लोग जो बाहरी शहरों में कार्यरत हैं वे अपने घर आना जाना करते हैं। फरवरी माह में 56 प्रतिशत लोड एयर ट्रैफिक का रहा, लेकिन अभी मार्च के आंकड़े 23 मार्च तक ही हैं, इसलिए शेष दिनों का आंकड़ा फरवरी को पार कर जाएगा। नए टर्मिनल को भी मार्च में ही शुरू किया जा रहा है तो अच्छा रिस्पांस मिलने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *