डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं पप्पू यादव? शिवलिंग पूजा का वीडियो वायरल

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को संसद परिसर में भगवा कपड़े पहनकर प्रदर्शन करना भारी पड़ गया. उनके खिलाफ दिल्ली के जहांगिरपुरी थाने में शिकायत दर्ज हुई है. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह शिवलिंग की पूजा करते नजर आ रहे हैं.
यह वीडियो शुक्रवार को पप्पू यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरा विरोध आस्था से नहीं, आस्था के नाम पर चल रही लूट से है. मेरा विरोध भगवा, हिंदू, हिंदुत्व, सनातन, पूजा-पाठ और साधु-संतों से नहीं है. मैं इन सबका तहे दिल से सम्मान करता हूं. मेरा विरोध सिर्फ उन चंदा चोरों से है जो धर्म और आस्था की आड़ में जनता की भावानाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. आस्था का सम्मान हमेशा रहेगा. लेकिन चंदा चोरों के खिलाफ हमारी आवाज़ हमेशा बुलंद रहेगी.’
सांसद पप्पू यादव के खिलाफ वाराणसी में भी शिकायत जर्ज हुई है. वाराणसी में कई संतों ने पप्पू यादव के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
पप्पू यादव का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि संसद में प्रदर्शन करने के बाद अब वे डैमेज कंट्रोल करने में जुट गए हैं.

दरअसल, शुक्रवार को संसद में पप्पू यादव के विरोध पर लोकसभा सचिवालय ने ऐतराज जताया था. मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर पप्पू यादव के किए गए इस विरोध को सचिवालय ने एक तरह का स्वांग यानी एक तरह का नाटकीय प्रदर्शन माना था. 
अब इस मामले में संसद से सड़क तक बवाल मच गया है. लखनऊ में इस मामले को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने पप्पू यादव के पुतले जलाए. वहीं दिल्ली के जहांगिरपुरी थाने में एक शिकायतकर्ता ने पप्पू यादव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई. उनका कहना है कि दान पात्र में जूते पहनकर पैसे डालने और उसे छीनने का प्रतीकात्मक मंचन किया गया, जो बहुत गलत है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि पप्पू यादव के इस प्रदर्शन से संत समाज और सनातन समाज का अपमान किया गया.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *