टीम इंडिया ने पाकिस्तान (Pakistan) को वर्ल्ड कप (World Cup) में आज एक बार फिर हरा दिया है. टीम इंडिया (Team India) ने सात विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. सिर्फ 191 रन पर पाकिस्तान को समेटने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बैटिंग की. श्रेयस अय्यर ने भी क्रीज पर टिकते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की अच्छी खबर ली. भारत ने बिना किसी तकलीफ के आराम से मैच जीत लिया. इसके बाद से देश में जश्न का माहौल है. जैसे ही टीम इंडिया जीती, लोग सड़कों पर निकल आए हैं. देश के अलग अलग हिस्सों में आतिशबाजी हो रही है. ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया जा रहा है.
स्टेडियम में झूमे फैंस: ये मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में हो रहा था. इस स्टेडियम की क्षमता एक लाख से अधिक है. पूरा स्टेडियम भारतीय प्रशंसकों से भरा हुआ था. वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद यहां दर्शक बहुत खुश दिखाई दिए.
नागपुर में जश्न: वहीं, देश के अन्य हिस्सों में जीत के साथ ही जश्न शुरू हो गया. महाराष्ट्र के नागपुर में जश्न का माहौल है. यहां लोग आतिशबाजी कर रहे हैं.
पटना में सड़कों पर निकले लोग: वहीं, पटना में लोग सड़कों पर निकल आये. यहां ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं. लोग सड़कों पर डांस कर रहे हैं. कई के हाथ में भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें भी हैं. जो झूमते दिख रहे हैं.
पाकिस्तान को फिर हारते देखने की चाहत: मैच देखने वाले एक फैन ने कहा कि ये बेहतरीन टीम वर्क था. बल्लेबाजों ने आक्रामकता दिखाई. ये फैन ने कहा कि हमें ये मैच देख के बहुत मजा आया. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराना वर्ल्ड कप जीतने जैसा है. वहीं, एक अन्य फैन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचना चाहिए. हम इस मैदान में फिर से मैच देखने आएंगे और भारत को फिर से जीतते हुए देखेंगे. देश के अन्य हिस्सों में भी जश्न का माहौल है. लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भारत की जीत और पाकिस्तान की हार की ही चर्चा है.
जम्मू-कश्मीर में जीत का जश्न मना रहे हैं. भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं. गुजरात के सूरत में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर निकल आए. मध्य प्रदेश के इंदौर में भी लोग जश्न मना रहे हैं. यहां सड़कों पर आतिशबाजी की जा रही है. लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए हैं.
![]()