नम आंखें, नतमस्तक लोग… तेहरान में भारतीय डेलिगेशन ने खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, चारों धर्मों के गुरु भी रहे साथ

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की तरफ से एक हाई लेवल डेलिगेशन ने तेहरान पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. डेलिगेशन में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा शामिल रहे
इस दौरान भारत के विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं के साथ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी दिवंगत नेता को आखिरी सलाम पेश किया.
हसनैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “आज तेहरान में अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया. इसके साथ ही, हालिया संघर्ष में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की.”
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती और भारत के सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मगुरुओं ने भी ईरान के दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी.

मेरे लिए सम्मान की बात…’

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में महबूबा मुफ्ती ने कहा, “ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत पर अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करने के लिए तेहरान में होना मेरे लिए सम्मान की बात है. वे एक सम्मानित नेता थे, जिन्होंने धारा के विपरीत खड़े होने का साहस किया और पीड़ितों के लिए संघर्ष किया.”
सार्वजनिक अंतिम संस्कार समारोह 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित किया जाएगा. उन्हें 9 जुलाई को उनके गृहनगर मशहद में दफनाया जाएगा.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *