गले लगाया, आशीर्वाद लिया और… कौन हैं वो बुजुर्ग शख्स जिनके पीएम मोदी ने छुए पैर

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बीजेपी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हो चुकी है. पीएम मोदी के ही साथ सीएम बनने जा रहे हैं शुभेंदु अधिकारी भी मंच पर पहुंच चुके हैं. इसी बीच एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे वहां उन्होंने एक बुजुर्ग शख्स को पहले गले लगाया, फिर पांव छुए और फिर काफी देर तक उनके साथ स्नेह से गले लगे रहे. इस दौरान बुजुर्गवार की आंखें नम हो गईं. वहीं ये नजारा तुरंत ही सुर्खियों में तब्दील हो गया. सवाल पूछा जाने लगा कि पीएम मोदी ने शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण मंच पर आखिर किसे गले लगाया. 

पीएम मोदी ने लिया सबसे बुजुर्ग बीजेपी कार्यकर्ता के छुए पैरसामने आया है कि मंच पर प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का आशीर्वाद लिया है. 98 वर्ष की आयु के माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं.
साल 1952 में वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन में शामिल हुए थे. इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. 1980 में बीजेपी के गठन के बाद उन्हें पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों का संगठन समन्वयक बनाया गया. केवल एक साल के भीतर उन्होंने करीब 10 हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई.
1981 से लगातार सात वर्षों तक उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में काम किया. उस दौर में यह एक असाधारण उपलब्धि मानी जाती है, क्योंकि आमतौर पर बीजेपी नेता किसी एक संगठनात्मक पद पर दो साल से अधिक समय तक नहीं रहते थे.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *