चुनाव से पहले किया था चैलेंज, अब गायब! TMC के हारते ही ‘सुफियान’ को क्यों खोज रहे लोग

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां लोग वायरल होने के लिए अक्सर जरूरत से ज्यादा बोल जाते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि यहां कही गई हर बात हमेशा के लिए दर्ज हो जाती है. वक्त आने पर वही बातें घूमकर वापस लौटती हैं-बिल्कुल बूमरैंग की तरह.
बूमरैंग जिसे फेंकने पर वह हवा में घूमते हुए वापस उसी के पास लौट आता है जिसने उसे फेंका हो. ठीक ऐसा ही कुछ इन दिनों ‘सुफियान’ नाम के एक शख्स के साथ होता नजर आ रहा है, जिसका पुराना बयान अब सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है. अब सुफियान की खोजा जा रहा है.

क्या था मामला

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले चुनावी माहौल के दौरान एक स्ट्रीट इंटरव्यू में खुद को सुफियान बताने वाले एक व्यक्ति ने कैमरे पर बड़ा दावा कर दिया था. उसने कहा था कि अगर ममता बनर्जी की पार्टी हार जाती है और भारतीय जनता पार्टी जीत जाती है, तो वह पूरे कोलकाता में नंगा घूमेगा.
इतना ही नहीं, उसने अपना नाम और इलाके का जिक्र करते हुए कहा था कि रिकॉर्ड कर लो, मेरा नाम सुफियान है.  नतीजे सामने आने के बाद यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया. चुनाव परिणामों ने कई लोगों की उम्मीदों को उलट दिया और इसी के साथ सुफियान का पुराना बयान भी लोगों को याद आ गया. अब सोशल मीडिया कहां है सुफियान चल रहा है.लोग उसके वीडियो को शेयर कर उसे ट्रोल कर रहे हैं. इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उसके नाम से मीम्स और रील्स की बाढ़ सी आ गई है.

लोगों ने ऐसे भी लिए मजे!

यह पूरा मामला इस बात का उदाहरण बन गया है कि सोशल मीडिया पर कही गई बात कभी गायब नहीं होती. जो बात उस वक्त सिर्फ एक बयान थी, वही अब उसके लिए असहज स्थिति बन गई है. यह घटना एक तरह से डिजिटल दौर का सबक भी देती है कि कैमरे के सामने या ऑनलाइन कुछ भी बोलने से पहले सोच-समझ लेना जरूरी है क्योंकि यहां हर शब्द रिकॉर्ड होता है और समय आने पर वही शब्द बूमरैंग बनकर वापस लौट सकते हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *