फोन से तेज आवाज और फ्लैश मैसेज, खतरा होने पर बचाने आएगा सरकारी मैसेज

भारत सरकार ने देश के नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर एक इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम तैयार किया है. यह सिस्टम फोन पर फ्लैश मैसेज, तेज सायरन की आवाज और फोन वाइब्रेट के साथ आएगा. भले ही आपका स्मार्टफोन साइलेंड मोड पर हो. ऐसे ही अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग भारत में शनिवार दोपहर 11:42 बजे हुई, दिल्ली- NCR समेत करोड़ों लोगों को ये मैसेज मिला. 

दोपहर में साउंड के साथ ही फोन पर एक मैसेज फ्लैश होने लगा, जो हिंदी और इंग्लिश में था. हालांकि अलर्ट मैसेज को स्थानीय भाषा में भी भेजा गया है.

देशभर में मैसेज की गई टेस्टिंग

भारत सरकार के तहत काम करने वाली एजेंसी ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का देशभर में परीक्षण किया. यह सिस्टम आपदा, आपात स्थिति और अन्य संकटों के दौरान नागरिकों को चेतावनी देने के लिए तैयार किया है. 
यह टेस्टिंग मैसेज संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के साथ मिलकर तैयार किया है. यह सिस्टम ‘SACHET’ नाम के अलर्ट प्लेटफॉर्म कनेक्टेड होगा. 

यह मैसेज अभी सिर्फ टेस्टिंग के लिए है 

अलर्ट मैसेज में यूजर्स को बताया गया कि यह केवल एक टेस्टिंग है. इस पहल का मकसद एक मजबूत आपातकालीन संचार नेटवर्क तैयार करना है, जो भूकंप, बाढ़, आग या अन्य आपदाओं के दौरान करोड़ों लोगों तक तुरंत पहुंच सके. 

DoT का पोस्ट 

DoT ने पोस्ट करके बताया है कि अगर आपके फोन पर अलर्ट मैसेज आए तो घबराए नहीं. यह इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग का हिस्सा है. इसकी मदद से आपदा की सही समय पर जानकारी प्रोवाइड कराना है. 
पोस्ट में बताया है कि टेस्टिंग के दौरान यह मैसेज की लोगों को बार-बार भी आ सकता है. इसको अनदेखा करें. 

बिना इंटरनेट के भी कारेगा काम 

इस सिस्टम की खूबी यह है कि यह कमजोर नेटवर्क में भी आसानी से काम करेगा. बिना इंटनेट के भी काम केरेगा. जहां कॉल ड्रॉप हो रही हो, इंटरनेट न चल रहा हो, वहां भी अलर्ट आने की संभावना रहेगी. हालांकि यह उन लोगो फोन में सिग्नल नहीं आते हैं  उन लोगों क मैसेज रिसीव भी नहीं होगा. 
यहां गौर करने वाली बात ये है कि आने वाले समय में यह सिस्टम उन लोगों के फोन पर भी काम करेगा, जिनके स्मार्टफोन में रिचार्ज नहीं है. बल्कि एरिया पर काम करता है. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *