मैंने हॉर्न दिया तो क्यों नहीं सुना’, थार से 3 को टक्कर मारकर बोले विधायक के बेटे

शिवपुरी जिले में सत्ता से जुड़े एक परिवार पर दबंगई के गंभीर आरोप लगे हैं. मामला उस वक्त सामने आया, जब पिछोर से प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग और दो अन्य राहगीर घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब दिनेश लोधी करेरा की ओर जा रहे थे. तेज रफ्तार थार ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल लोगों को तुरंत करेरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

हादसे के बाद जो हुआ, उसने लोगों को और भी हैरान कर दिया. आरोप है कि दिनेश लोधी ने पीड़ितों से माफी मांगने के बजाय उल्टा उनसे बहस शुरू कर दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने घायल लोगों पर ही लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि हॉर्न बजाने के बावजूद वे रास्ते से नहीं हटे. सामने आए वीडियो में दिनेश कर रहे हैं- जब हॉर्न बजाया तो तुम लोग सामने से क्यों नहीं हटे. तो लोग बोले- अरे तो मार दोगे क्या?

यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक पुत्र का आक्रामक रवैया साफ नजर आ रहा है. 
घटना के बाद पुलिस ने घायलों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि थाने में भी दिनेश लोधी का व्यवहार आक्रामक रहा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.—

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *