ऐसा कौन सा हथियार बना लिया पाकिस्तान ने? 2000 KM दूर कोलकाता पर हमले की दे रहा धमकी

पाकिस्तान ने हाल में कोलकाता पर हमले की धमकी दी है, जो भारत से करीब 2000 km दूर है. पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने ये बात मीडिया के सामने कही. सियालकोट से कोलकाता की सीधी हवाई दूरी करीब 1600-1700 किलोमीटर है, जबकि सड़क मार्ग से यह 2000 किलोमीटर से ज्यादा है.
पाकिस्तान का दावा है कि उसके पास अब इतनी लंबी दूरी का हथियार है जो आसानी से कोलकाता तक पहुंच सकता है. असल में यह धमकी पाकिस्तान के सबसे लंबी दूरी वाले मिसाइल शाहीन-III से जुड़ी है. यह मिसाइल पाकिस्तान की रणनीतिक ताकत का सबसे बड़ा हथियार मानी जाती है. 

शाहीन-III मिसाइल: पाकिस्तान का सबसे खतरनाक हथियार

शाहीन-III पाकिस्तान का सबसे लंबी दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल है. इसकी रेंज 2750 किलोमीटर है. यह 2015 में पहली बार टेस्ट किया गया था. अब पूरी तरह ऑपरेशनल है. यह सॉलिड फ्यूल वाली मिसाइल है, जो सड़क पर चलने वाले ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर (TEL) से दागी जाती है. 
इसमें पारंपरिक या न्यूक्लियर वॉरहेड दोनों लगाए जा सकते हैं. इसकी स्पीड बहुत तेज है. यह पूरे भारतीय मुख्य भूमि को कवर कर सकती है. कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और यहां तक कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह भी इसके दायरे में आते हैं. शाहीन-III का मुख्य उद्देश्य भारत को रणनीतिक रूप से रोकना है.

पाकिस्तान के अन्य लंबी दूरी के मिसाइल 

पाकिस्तान के पास शाहीन-III के अलावा कई अन्य मिसाइलें भी हैं, जो भारत के अलग-अलग हिस्सों को निशाना बना सकती हैं.

शाहीन-II:
इसकी रेंज 1800 किलोमीटर है. यह भी सॉलिड फ्यूल वाली है. 2004 से ऑपरेशनल है. कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ और उत्तर भारत के बड़े शहर आसानी से इसके दायरे में हैं. 

शाहीन-I:
रेंज 750 किलोमीटर. यह छोटी दूरी की है, लेकिन पंजाब और राजस्थान जैसे इलाकों को आसानी से कवर करती है.

अबाबील मिसाइल:

यह शाहीन-III का MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल) वर्जन है. रेंज करीब 2200 किलोमीटर. MIRV तकनीक की वजह से एक मिसाइल में कई वॉरहेड लगाए जा सकते हैं, जो अलग-अलग टारगेट को एक साथ निशाना बना सकते हैं. यह अभी टेस्टिंग चरण में है, लेकिन पाकिस्तान इसे अपनी सबसे खतरनाक हथियार के रूप में विकसित कर रहा है

गौरी मिसाइल:

रेंज 1500 किलोमीटर. यह लिक्विड फ्यूल वाली है. 1990 के दशक से पाकिस्तान के पास है. कोलकाता और पूर्वी भारत को कवर कर सकती है.

बाबुर क्रूज मिसाइल:

यह ग्राउंड लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल है. रेंज 700 किलोमीटर (कुछ वेरिएंट 1000 किलोमीटर तक). यह कम ऊंचाई पर उड़ती है, इसलिए रडार में पकड़ना मुश्किल होता है.

राअद क्रूज मिसाइल:

एयर लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल, रेंज 350 किलोमीटर. यह पाकिस्तान फाइटर जेट से दागी जाती है.

नस्र मिसाइल:

बहुत छोटी दूरी (70 किलोमीटर) वाली, लेकिन टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार के रूप में इस्तेमाल होती है.
ये सभी मिसाइलें पाकिस्तान को पूरे भारत पर कवरेज देती हैं. शाहीन-III और अबाबील जैसी मिसाइलें खासतौर पर पूर्वी भारत (कोलकाता) और दक्षिण भारत को भी निशाना बना सकती हैं.

धमकी का मतलब और भारत पर क्या असर

पाकिस्तान की यह धमकी इसलिए गंभीर है क्योंकि शाहीन-III की 2750 किलोमीटर रेंज कोलकाता से बहुत ज्यादा है. पाकिस्तान इसे स्टैटेजिक डिटरेंस कहता है. मतलब वह भारत को जवाबी हमले की धमकी दे रहा है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान इन मिसाइलों को मुख्य रूप से रोकथाम के लिए इस्तेमाल करता है.
भारत के पास भी बेहतर मिसाइल सिस्टम (अग्नि-5, 7000+ किमी रेंज) हैं, लेकिन पाकिस्तान की इन मिसाइलों ने पूर्वी भारत को नई चुनौती दे दी है. हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम मल्टी लेयर्ड है, पाकिस्तान की मिसाइलों को लॉन्च फेज में ही उनके इलाके में ही बर्बाद कर सकती हैं. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *