MP में 12 लाख कर्मचारियों का 3% DA-DR बढ़ा:₹4,230 तक बढ़ेगा वेतन, एरियर 6 किस्तों में; मई में मिलेगी बढ़ी सैलरी

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3% महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) देने का आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ा हुआ पैसा अप्रैल के वेतन के साथ मई में मिलेगा।

कर्मचारियों को अब 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत डीए मिलेगा। वहीं पेंशनर्स को यह लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा। एरियर जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का मिलेगा, लेकिन यह राशि एक साथ नहीं दी जाएगी, बल्कि 6 किस्तों में दी जाएगी। ये किस्तें मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में दी जाएंगी।
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी हर महीने करीब 465 रुपए से 4,230 रुपए तक बढ़ेगी। वहीं, एरियर के रूप में 4,185 रुपए से 38,070 रुपए तक मिलेंगे।

2,450 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार

मध्य प्रदेश में करीब 12 लाख कर्मचारी हैं। इनमें 7.50 लाख कर्मचारी-अधिकारी और 4.50 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। पेंशनर्स को भी 58% की दर से महंगाई राहत (DR) दी जाएगी। इस फैसले से सरकार पर करीब 2,450 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।
मध्यप्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों का अगले 3 साल में 30 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता (DA) बढ़ेगा। अभी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक इसे 9 प्रतिशत बढ़ाकर 64 प्रतिशत करने का टारगेट है। इसमें से 4 प्रतिशत तो दिवाली तक ही बढ़ेगा। जबकि शेष 5 प्रतिशत मार्च के आखिर से पहले दिया जाएगा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *