मिलान-कोर्टिना विंटर ओलंपिक 2026 के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया है. एथलीट विलेज में उपलब्ध फ्री के कंडोम का स्टॉक कम्पटीशन के शुरुआती दिनों में ही समाप्त हो गया. आयोजन समिति ने शुरुआती दौर में लगभग 10 हजार कंडोम पैक फ्री में दिए थे, लेकिन खिलाड़ियों की उम्मीद से कहीं अधिक मांग के कारण ये जल्दी खत्म हो गए.
इस बार का एथलीट विलेज कोर्टिना द’एम्पेजो में स्थित है, जहां दुनिया के विभिन्न देशों से आए खिलाड़ी अस्थायी आवास में साथ रह रहे हैं. ऐसे मॉड्यूलर और साझा क्षेत्रों में खिलाड़ियों के बीच कॉन्टैक्ट ज्यादा होता है, जिससे सेफ सेक्सुअल रिलेशन को बढ़ावा देना बेहद जरूरी हो जाता है.
आयोजन समिति ने माना है कि एक्सट्रा कंडोम की आपूर्ति मंगाई जा रही है और पूरे ओलंपिक के दौरान यह सेवा लगातार जारी रहेगी. हालांकि इस कमी ने बड़ी चर्चा को जन्म दिया है, क्योंकि पिछले पेरिस समर ओलंपिक 2024 में 2 लाख पुरुष और 20 हजार महिला कंडोम उपलब्ध कराए गए थे. इसके अलावा, कुछ पूर्व ओलंपिक में यह संख्या 3 लाख तक भी पहुंच चुकी है.
टोक्यो ओलंपिक 2021 में कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण खिलाड़ियों के बीच नजदीकी पर रोक थी, जिससे इस तरह की मांग कम थी. वहीं, अब सामान्य स्थिति लौट चुकी है, इसलिए सेफ सेक्सुअल रिलेशन को बढ़ावा देना आयोजन का अहम हिस्सा माना जाता है.
मिलान-कोर्टिना में कंडोम की कम आपूर्ति पर हुई तुलना और चर्चा के बीच आयोजकों ने साफ किया है कि वे स्थिति से निपट रहे हैं और सभी खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे ताकि खेलों का माहौल सुरक्षित और पॉज़िटिव बना रहे.
![]()