यह मुझे पसंद नहीं, बेहद नाराज हूं… पुतिन के घर पर ड्रोन हमले को लेकर बोले ट्रंप

रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर एक ओर बातचीत चल रही है तो दूसरी ओर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर 91 ड्रोन से हमले का आरोप लगाया है. इस मामले में अब अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि यह अच्‍छा नहीं है. ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बताया कि यूक्रेन ने उत्तरी रूस में पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश की गई थी. हालांकि इन आरोपों को यूक्रेन ने नकार दिया है.
डोनाल्‍ड ट्रंप से पत्रकारों ने इस घटना के शांति वार्ता के प्रयासों पर चिंता को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, “मुझे यह पसंद नहीं आया. यह अच्छा नहीं है.”

मैं इससे बेहद नाराज हूं: ट्रंप

ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो आवास पर हुए कथित हमले के बारे में पत्रकारों से कहा कि “आपको पता है मुझे इसके बारे में किसने बताया? राष्ट्रपति पुतिन ने मुझे बताया.मैं इससे बेहद नाराज हूं.”

ट्रंप ने इस मामले में कहा, “यह एक नाजुक दौर है. यह सही समय नहीं है. आक्रामक होना एक बात है, क्योंकि वे आक्रामक हैं. उनके घर पर हमला करना दूसरी बात है. यह इनमें से कुछ भी करने का सही समय नहीं है.”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *