इजरायली संसद में डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के दौरान हंगामा, नरसंहार का बोर्ड लेकर पहुंचे सांसद, धक्का देकर निकाला बाहर

तेल अवीव: इजरायली संसद में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन के दौरान हंगामा हुआ है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति संसद को संबोधित कर रहे थे, उस वक्त एक शख्स हल्ला करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहा था, जिसे पकड़कर संसद से बाहर कर दिया गया है। वहीं, हंगामे के बाद इजरायली सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपकि से हंगामे के लिए माफी मांगी है। दूसरी तरफ इजरायल के विपक्षी नेता यायर लापिड ने संसद (नेसेट) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की और कहा कि अमेरिकी नेता को अगले साल नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक हंगामा करने वाले सांसद का नाम ओफर कासिफ है, जो इजराइली राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति हैं। वे अरब-बहुल हदाश-ताअल पार्टी के एकमात्र यहूदी सदस्य हैं और गाजा और वेस्ट बैंक में इजरायली कार्रवाइयों के मुखर विरोध के लिए जाने जाते हैं। नेसेट के सदस्य अयमान ओडेह और ओफर कासिफ ने ट्रम्प के भाषण के दौरान “नरसंहार” लिखा एक बोर्ड उठाया और नेसेट के अध्यक्ष ने उन्हें तुरंत हटा दिया।

ट्रंप के भाषण के दौराम हंगामा करने की कोशिशवहीं संसद में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने अरब देशों और मुस्लिम नेताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता का इजहार किया है, “जो हमास पर दबाव डालने और बंधकों को मुक्त कराने के लिए एक साथ आए।” उन्होंने आगे कहा, “हमें बहुत मदद मिली… बहुत से ऐसे लोगों से, जिनके बारे में आपको अंदाजा भी नहीं होगा, और मैं इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि “यह इजरायल और दुनिया के लिए एक अविश्वसनीय जीत है कि ये सभी देश शांति के लिए साझेदार के रूप में एक साथ काम कर रहे हैं।” लेकिन हंगामे की वजह से ट्रंप का भाषण नेसेट में कुछ समय के लिए बाधित हुआ फिर सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों को हंगामा करने वाले संसद से बाहर खींच लिया और बैनर छीन लिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली संसद नेसेट में भाषण देते हुए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर हल्का सा कटाक्ष भी किया है। ट्रंप ने कहा, “मैं असाधारण साहस और देशभक्ति वाले व्यक्ति के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूँ, जिनकी साझेदारी ने इस महत्वपूर्ण दिन को संभव बनाने में बहुत योगदान दिया।” उन्होंने कहा कि “आप जानते हैं, मैं सिर्फ एक ही व्यक्ति की बात कर रहा हूं… प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *