इजरायली सेना ने गाजा पर सबसे बड़ी स्ट्राइक की है. इजरायल के एयरफोर्स ने एक के बाद एक बम बरसाए हैं, और गाजा में बहुमंजिला इमारतों को जमींदोज कर दिया है. इसके साथ ही इजरायल ने जमीनी अभियान की भी तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए करीब 1 लाख सैनिकों को गाजा के खिलाफ अभियान के लिए लगाया गया है, साथ ही 3 लाख रिजर्व फोर्स को भी तैनात किया गया है. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल की सेना ऐसे अभियान को जारी रखेगी.
घुटनों पर आया हमास
इजरायल (Israel) के ताबड़तोड़ हमलों से दूसरे दिन ही फिलीस्तान का आतंकी संगठन हमास (Hamas) घुटनों पर आ गया है. सूत्रों के अनुसार उसने इजरायल को बातचीत के जरिए मसले का हल निकालने का ऑफर दिया है. इसके साथ ही इजरायल को बड़ी धमकी देते हुए कहा है कि अगर उसने गाजा में हमले बंद नहीं किए वह एक-एक करके बंधकों को मारना शुरू कर देगा.
‘गाजा की ‘पूर्ण घेराबंदी’
हमास (Hamas) की इस गीदड़भभकी का इजरायल पर कोई असर नहीं पड़ा है. फिलीस्तीनी आतंकियों को जड़ से खत्म करने के लिए इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गाजा पट्टी की ‘पूर्ण घेराबंदी’ का आदेश दिया है. उन्होंने इजरायली मिलिट्री को आदेश दिया कि अधिकारी गाजा की बिजली आपूर्ति ठप कर दें और वहां भोजन-पानी नहीं पहुंचने दें.
‘बर्बर आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे’
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘हम बर्बर आतंकियों से लड़ रहे हैं और उचित जवाबी कार्रवाई करेंगे.’ बताते चलें कि गाजा पट्टी वाला इलाका तीन ओर से इजरायल और एक और से मिस्र से घिरा हुआ है. वहां पर बुनियादी जरूरतों की अधिकतर आपूर्ति इजरायल (Israel) के जरिए ही होती है. ऐसे में इजरायल की ओर से पूरी तरह ब्लॉकेड के फैसले से हमास आतंकियों समेत रहने वाले करीब 20 लाख फिलीस्तीनी लोगों के लिए आने वाले दिन बहुत कठिन होने वाले हैं.
![]()