दिल्ली की गलियों से अमेरिकी मोबाइल कंपनी के CEO बनने तक, गजब है श्रीनि गोपालन की कहानी

अमेरिका में टेलीकॉम सर्विस देने वाली दिग्गज कंपनी T-Mobile ने भारतीय मूल के श्रीनि गोपालन को CEO अपॉइंट किया है. वह 1 नवंबर 2025 से अपना पद संभालेंगे. बताते चलें कि श्रीनि गोपालन दिल्ली से पढ़ाई कर चुके हैं. 
श्रीनि गोपालन अब माइक सीवर्ट की जगह लेंगे. कंपनी का यह कदम ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं. इसमें  न्यू H-1B visa  रूल्स भी शामिल है. 

माइक सीवर्ट ने कहा कि T-Mobile को आगे ले जाने के लिए श्रीनि गोपालन का चुनाव सही है. इस साल T-Mobiles को रिकॉर्ड ग्रोथ दिलाने में श्रीनि गोपालन की अहम भूमिका रही है. उन्होंने आगे कहा कि ग्रोथ रिजल्ट से एकदम क्लियर हो जाता है कि श्रीनि गोपालन टी-मोबाइल की कमान संभालने के लिए तैयार हैं. 

दिल्ली की है पढ़ाई 

श्रीनि गोपालन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आरके आश्रम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है. इसके बाद उन्होंने साल 1992 में आईआईएम (IIM) अहमदाबाद से पढ़ाई की. फिर कुछ साल भारत में काम करने के बाद वे अमेरिका चले गए.  

गोपालन ने अपने करियर के शुरुआती दौर में Bharti Airtel के साथ भी काम किया है. एयरटेल में बतौर कंज्यूमर डायरेक्टर उन्होंने साल 2013-16 तक काम किया. वहीं, साल 2010 से 2013 तक वोडाफोन में भी यही जिम्मेदारी संभाली चुके हैं. 

गोपालन तीन दशक से संभाल रहे अलग-अलग जिम्मेदारी  

गोपालन टेलीकॉम सेक्टर में करीब तीन दशक से काम कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल सर्विस का नाम शामिल है. टी-मोबाइल में शामिल होने से पहले वे डच टेलीकॉम के जर्मनी बिजनेस में सीईओ का पद संभाल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कंपनी को डबल ग्रोथ तक पहुंचाया. साथ ही वहां रहते हुए फाइबर सर्विस का एक्सपेंशन कराया. 

T-Mobile में मौजूदा पोस्ट 

गोपालन मौजूदा समय में कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं. सीईओ के पद पर चुनाव होने के बाद  उन्होंने बताया कि माइक सीवर्ट टी-मोबाइल को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाकर गए हैं और इसे दुनिया की सबसे सफल टेलीकॉम कंपनी बताया है. गोपालन ने आगे कहा कि मैं इस विरासत को आगे लेकर जाऊंगा. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *