गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खौफ भारत के अलावा पुर्तगाल पर भी पहुंच गया है. इस गैंग ने वहां दो ड्रग्स माफियाओं की हत्या कर दी है. गैंगवॉर के चलते यहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोमी और प्रिंस के ठिकाने पर एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. इस गैंग ने खुद ही इसकी जिम्मेदारी ली और गैंगस्टर रणदीप मलिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट डालकर खुले आम धमकी भी दी है.
इंडिया इस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है लेकिन इस पोस्ट के जरिये जो दावा किया गया है, उसमें बताया गया है रणदीप ने ही रोमी और प्रिंस के दफ्तर पर पहले भी फायरिंग की थी और दोबारा भी गोलियां चलाईं हैं. पोस्ट में लिखा गया है –
‘आज जो ‘किंग कैश एंड कैरी .109 अल्मेइरीम (पुर्तगाल)’ में रोमी किंग और प्रिंस की दुकान पर दूसरी बार फायरिंग हुई है, वो मैंने (रणदीप मलिक) और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई है.रोमी और प्रिंस नशे का बिजनेस सरहद पार वालों (पाकिस्तान वाले) के साथ मिलकर कर रहे हैं. इस बात की सरहद पार वालों ने भी पुष्टि की है और हमारे पास इसके सबूत भी हैं.’ इसके अलावा उसने लिखा है – ‘सबको पता है कि रोमी पर हमला होने के बाद सबसे ज़्यादा तकलीफ किसे हुई. सबको पता है कि जो बीच में हमारे पाले हुए कुत्ते भौंक रहे हैं, इन्हें भी जल्द ही मार देंगे.’
‘कॉल नहीं उठाया, तो कहीं भी हो उड़ा देंगे’
इससे पहले 3 सितंबर को भी रणदीप मलिक ने रोमी और प्रिंस की दुकान पर गोलीबारी की थी. इसके बाद फेसबुक पर जिम्मेदारी लेते हुए उसने लिखा था – ‘आज जो फायरिंग हुई, वो हमने की है. रोमी और प्रिंस दो नंबर का काम कर रहे हैं. हमने उन्हें फोन किया था और उन्होंने हमारी कॉल नहीं उठाई. जो हमारी कॉल नहीं उठाएगा, हम उसे दुनिया के किसी भी कोने में जाकर मारेंगे’. इस घटना के 15 दिन बाद इन दोनों के गोली मारकर हत्या हो गई, जिसके बाद एक बार फिर सोशल पोस्ट आई है.
कौन है रणदीप मलिक?
रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक पिछले महीने अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम इनफोर्समेंट की ओर से पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया था. उसका नाम नवंबर, 2024 के चंडीगढ़ क्लब धमाके से जुड़ा है. इसके अलावा वो गोल्डी बरार के निर्देश पर फायरिंग के केस में भी शामिल था. वो नेशनेल इंवेस्टिगेशन एजेंसी का वांटेड है.
![]()