मैं तो भगवान शिव का भक्त, सारा जहर निगल लेता हूं… असम में पीएम मोदी ने क्यों कही ये बात?

असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े 6 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का ऐलान किया. पीएम ने असम के दरांग में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. साथ ही कहा, मैं भगवान शिव का भक्त हूं और सारा जहर निगल लेता हूं. पीएम मोदी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद मेरा पहली बार असम आना हुआ है. मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर को जबरदस्त सफलता मिली.

पीएम ने कहा, कुछ दिन पहले ही हमने भारत रत्न सुधाकंठ भूपेन हजारिका जी का जन्मदिवस मनाया है. कल उनके सम्मान में आयोजित एक बहुत बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का मुझे अवसर मिला. असम की ऐसी महान संतानों और हमारे पूर्वजों ने असम के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करने में बीजेपी की डबल इंजन सरकार पूरी निष्ठा से जुटी हुई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज मुझे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का एक बयान दिखाया. जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत और असम के गौरव भूपेन दा जी को भारत रत्न से सम्मानित किया, उसी दिन कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने बयान दिया था कि मोदी ‘नाचने-गाने वालों को’ भारत रत्न दे रहा है.

“मैं तो भगवान शिव का भक्त, सारा जहर निगल लेता हूं”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए भूपेन हजारिका के अपमान को लेकर कहा, 1962 में चीन के साथ जो युद्ध हुआ था, उसके बाद पंडित नेहरू ने जो कहा था, नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के वो घाव आज भी भरे नहीं हैं, उस घाव पर कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी भी नमक छिड़कने का काम कर रही है. आम तौर पर मुझे कितनी भी गालियां दें. मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं, लेकिन जब बेशर्मी के साथ किसी और का अपमान होता है, तब मुझसे सहा नहीं जाता.

पीएम ने आगे कहा, मैं जानता हूं, कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम आज मुझ पर टूट पड़ेगा. मेरे लिए तो जनता-जनार्दन ही मेरा भगवान है, मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज नहीं निकलेगी तो और कहां निकलेगी. यही मेरे मालिक हैं, यही मेरे पूजनीय हैं, यही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं, कोई मेरा रिमोट कंट्रोल नहीं है.
“यह नॉर्थ ईस्ट का समय है”
पीएम ने कहा, पूरा देश आज विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है. खासतौर पर हमारे जो नौजवान साथी हैं. उनके लिए विकसित भारत सपना भी है और संकल्प भी है. इस संकल्प के लिए हमारे नॉर्थ ईस्ट की बहुत बड़ी भूमिका है. साथ ही पीएम ने नॉर्थ ईस्ट के विकास को लेकर कहा, यह नॉर्थ ईस्ट का समय है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *