सहायक आयुक्त कार्यालय पर पड़ा छापा भ्रष्ट रिश्वतखोर अधिकारी नरेन्द्र कुमार गुप्ता लोकायुक्त के शिकंजे बीस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

मंडला, जिले के सहायक आयुक्त कार्यालय में नही थम रहा है भ्रष्टाचार ग़बन और लगातार विवादों के घेरे में नजर आ रहा है कभी भ्रष्टाचार तो कभी ख़रीदी में सरकारी राशि की लूट तो कभी शिक्षकों के स्थानांतरण तो कभी सरेआम अपने कार्य करवाने के लिए रिश्वत की माँग बेलगाम भय मुक्त भ्रष्टाचार ग़बन और पद का दुरूपयोग किया जा रहा है।

वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विकास विभाग में जबलपुर की लोकायुक्त की टीम ने भ्रस्ट रिश्वतखोर एस डी ओ नरेन्द्र गुप्ता बीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है।
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-
आवेदक रौशन कुमार तिवारी पिता रामू तिवारी उम्र -34 वर्ष,पता :- ए- 25 पौराधार, नगर परिषद डूमर कछार अनुपपुर,हाल निवास- एस.एन.ठाकुर नारायणगंज मंडला
आरोपी नरेन्द्र कुमार गुप्ता पिता स्व.श्री काशीराम गुप्ता उम्र – 61 वर्ष,पद- सहायक यंत्री, कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग जिला मंडला।
घटना दिनांक–11.09.2025
ट्रैप राशि -20000 रु (बीस हजार रु)
घटनास्थल- कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग जिला मंडला

आवेदक की फर्म बोरिंग बिल्डर्स ने वर्ष 2024 में आदिवासी जनजातीय विभाग मंडला में रिपेयर एवं मेंटीनेन्स का कार्य किया था, जिसके बिल भुगतान के एवज में सहायक यंत्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता ₹56000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी आज दिनांक 11.09.2025 को आरोपी को प्रथम किश्त के रूप में ₹20000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल सदस्य-दल प्रभारी निरीक्षक राहुल गजभिये, निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक शशिकला मस्कुले,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *