‘भारत आएं, दुनिया के लिए बनाएं’, जापानी मैन्युफैक्चरर्स को PM Modi का न्योता

टोक्यो । प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय जापान की यात्रा पर पहुंचे हैं। आज सुबह वह टोक्यो पहुंचे, जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारत-जापान आर्थिक मंच में भाग लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान जापान की बड़ी कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात की और उन्हें भारत आने और निवेश करने का न्योता दिया।

भारत में निवेश के लिए ये सबसे अच्छा समय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत में निवेश के लिए ये समय सबसे अच्छा है। उन्होंने कहा कि भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। हम न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर को खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और जापान हर क्षेत्र में एक बेहतर साझेदार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का नया भारत एक तरीके से टैलेंट का पावर हाउस बन चुका है।

‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’

भारत जापान इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने जापान के मैन्युफैक्चरर्स को मेक इन इंडिया का न्योता दिया। पीएम मोदी फोरम में बोलते हुए कहा कि आप भारत आइए, हम भारत में प्रोडक्ट बनाएं और उसको दुनिया के लिए बनाएं (Come Make In India, Make For The World)।

‘भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार है जापान’

टोक्यो में भारत-जापान आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। मेट्रो रेल से लेकर विनिर्माण, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ जाती है।

भारत बनने जा रहा है तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- PM Modi

उन्होंने कहा कि आज भारत में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक स्थिरता, नीतियों में पारदर्शिता और पूर्वानुमानशीलता है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। और बहुत जल्द यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में इस बदलाव के पीछे हमारा सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन का दृष्टिकोण है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *