डीके शिवकुमार की लॉबिंग गई बेकार, बगल में बिठाकर बोले सुरजेवाला- CM नहीं बदलेगा

कर्नाटक में बीते कई दिनों से डीके शिवकुमार के समर्थक मांग कर रहे थे कि अब नेतृत्व परिवर्तन होना चाहिए। सिद्धारमैया की जगह पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग थी, लेकिन कांग्रेस हाईकमान की ओर से भेजे गए रणदीप सुरजेवाला ने उन्हें बगल में बिठाकर दावा खारिज कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि आपका सवाल है कि क्या कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है तो मेरा जवाब ना में है। सुरजेवाला ने कहा, ‘आप मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या कर्नाटक में नेतृत्व बदल रहा है। इस पर मेरी एक ही जवाब है कि नहीं।’

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘कई विधायकों की ओर से लीडरशिप चेंज की मांग की गई है। इस पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मैं अपने विधायकों को सलाह देता हूं कि यदि उन्हें कोई परेशानी है तो फिर मसले को मीडिया में उठाने की बजाय पार्टी फोरम पर बात करें। यदि राज्य के संगठन में कोई दिक्कत है तो फिर प्रदेश अध्यक्ष से बात कर सकते हैं। सरकार में कोई समस्या हो तो फिर मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए।’ इस दौरान डीके शिवकुमार उनके बगल में एकदम शांत बैठे दिखे। उनके चेहरे पर उदासी का भाव दिख रहा था, जिसे वह संभालने की कोशिश कर रहे थे।

विधायकों से मीटिंग को लेकर लग रहे कयासों पर भी सुरजेवाला ने सफाई दी और कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसी चर्चाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी विधायकों से मिल रहा हूं। अगले 7 से 8 दिनों में सभी विधायकों से मेरी व्यक्तिगत मुलाकात हो जाएगी। हम विधायकों से पूछ रहे हैं कि उन नेताओं के नाम बताएं जो सरकार का हिस्सा बो सकते हैं। हर विधायक की कुछ महत्वाकांक्षाएं हो सकती हैं, लेकिन कुछ सीमाएं भी हैं।’ रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि हम यह भी देख रहे हैं कि हमारा संगठन कैसे काम कर रहा है।

हर विधायक से की है मीटिंग, लेकिन चर्चा सीएम बदलने पर नहीं

उन्होंने कहा कि हमारी यह मीटिंग इसलिए थी कि कांग्रेस के अलग-अलग मोर्चे किस तरह से काम कर रहे हैं। इसके लिए भी सभी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। डीके शिवकुमार को बगल में बिठाकर रणदीप सुरजेवाला ने बात की और कहा कि हमने सभी विधायकों से वर्क रिपोर्ट मंगाई है कि आखिर उन्होंने अपने इलाके में कौन-कौन से काम किए हैं। कांग्रेस की ओर से मेनिफेस्टो में जो वादे किए गए थे, उन पर किस लेवल तक काम हुआ है। आप मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या कर्नाटक में नेतृत्व बदल रहा है। इस पर मेरी एक ही जवाब है कि नहीं।

विधायकों को दी सलाह- पार्टी फोरम पर ही रखें हर बात

सुरजेवाला ने कहा कि कई विधायकों की ओर से लीडरशिप चेंज की मांग की गई है। इस पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मैं अपने विधायकों को सलाह देता हूं कि यदि उन्हें कोई परेशानी है तो फिर मसले को मीडिया में उठाने की बजाय पार्टी फोरम पर बात करें। यदि राज्य के संगठन में कोई दिक्कत है तो फिर प्रदेश अध्यक्ष से बात कर सकते हैं। सरकार में कोई समस्या हो तो फिर मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए।

,

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *