मुरझाया चेहरा, भीगी पलकें और कांपते हाथ, Shefali Jariwala की मौत के बाद अस्पताल के बाहर दुखों में डूबे पति पराग त्यागी

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात को निधन हो गया। उनके निधन से उनके परिवार वाले, फैंस, दोस्त और इंडस्ट्री सदमे में हैं। शेफाली के पति पराग त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पराग पत्नी के निधन से काफी परेशान और भावुक लग रहे हैं। वो पैप्स से हाथ जोड़कर प्राइवेसी मांगते नजर आ रहे हैं। पराग के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं।

पराग के चेहरे पर दिखा पत्नी के जाने का गम
पराग का ये वीडियो कई सारे इंस्टा पेज ने शेयर किया है। यह वीडियो कूपर अस्पताल के बाहर का बताया जा रहा है। पराग के चेहरे पर पत्नी के जाने का दुख साफ नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही पराग आते हैं पैप्स उन्हें घेर लेते हैं और उनसे बात करने की कोशिश करते हैं।
.
पराग ने पैप्स के सामने जोड़े हाथ
पराग पैप्स से हाथ जोड़कर उन्हें प्राइवेसी देने को कहते हैं। पराग हाथ जोड़कर कहते हैं कि प्लीज भाई, अभी मत करो ये सब। ऐसा मत करो तुम लोग। पराग के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
वायरल वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- यार तुम लोग हर जगह कैमरा शुरू कर देते हो। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई इस वक्त तो उसे अकेला छोड़ दो। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि पराग शेफाली को बहुत प्यार करते थे। वहीं, बहुत से यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करके शेफाली की आत्मा की शांती की प्रार्थना की।

,

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *