लखनऊ के मलिहाबाद में सलाउद्दीन उर्फ लाला के घर पर रेड, कारतूस और असलहों का जखीरा बरामद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद किए हैं. मलिहाबाद इलाके में छापेमारी के दौरान एक घर से सैकड़ों की संख्या में कारतूस और कई खतरनाक असलहे जब्त किए गए. जहां से ये हथियार बरामद हुए वो सलाउद्दीन उर्फ लाला नाम के व्यक्ति का घर है. 
जानकारी के मुताबिक, बीती रात मलिहाबाद कस्बे में देसी हकीम की आड़ में असलहों और वन्यजीवों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़े सलाउद्दीन के घर में पुलिस ने छापेमारी की थी. ये छापेमारी कई घंटे चली. मलिहाबाद और रहीमाबाद की पुलिस के साथ एसटीएफ टीम ने छापेमारी में सलाउद्दीन के घर से भारी मात्रा में कारतूस, असलहे के साथ-साथ कई वन्य जीवों के अवशेष भी बरामद किए. 

घर में बनाता था असलहा

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पाया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 8 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलाउद्दीन उर्फ लाला पुत्र सहाबुद्दीन, निवासी मिर्जागंज, थाना मलिहाबाद, जिला लखनऊ के रूप में हुई है।

सलाउद्दीन के पास से कुल 16 बंदूक और 148 कारतूस बरामद हुए. बरामद 16 बंदूक में 7 एयरगन और 9 पिस्टल हैं. उसके घर से हिरन की खाल समेत अन्य वन्य जीव अवशेष भी मिले हैं. पूछताछ में सलाउद्दीन मर चुके हथियार सप्लायर का नाम ले रहा है. रात भर की पूछताछ में सलाउद्दीन खुद को दिल का मरीज बताकर गुमराह करता रहा.

मामले में जानकारी देते हुए लखनऊ पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सलाउद्दीन नाम के एक व्यक्ति ने अपने घर में बड़ी मात्रा में हथियार जमा कर रखे हैं. जिसके बाद 25 जून की रात को मलिहाबाद, माल और रहीमाबाद थानों की फोर्स के साथ एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त घर से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए. घंटों चली कार्रवाई के बाद सलाउद्दीन को हिरासत में ले लिया गया. घर से कारतूस, अवैध असलहे, असलहे बनाने का सामान बरामद हुआ है.
 

ये असलहे हुए बरामद

पुलिस को आरोपी के घर से 7 एयरगन, एक रायफल (.22 बोर), अर्धनिर्मित 4 बट, असलहा निर्माण के उपकरण, एक देशी तमंचा (.315 बोर), 3 पिस्टल, दो देशी तमंचा (.22 बोर), 10 कारतूस (.315 बोर), 68 कारतूस (.22 बोर), 30 कारतूस (12 बोर), 40 खोखा कारतूस (.22 बोर), 2 जिंदा कारतूस (.32 बोर), 1 खोखा कारतूस (.32 बोर), 6 बांका, 2 छुरी, 1 आरी सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस कर रही जांच

इसके अलावा एक थैले से प्रतिबंधित वन्यजीव हिरन की खाल भी बरामद की गई, जो वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना मलिहाबाद में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।पुलिस ने आरोपी को देर रात करीब 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *