ज्योतिषियों के मुताबिक 1 मई 2025 को बुद्धि के दाता बुध और न्याय के कारक शनि दोनों एक-दूसरे से 18 डिग्री की कोणीय स्थिति में रहेंगे। दोनों ग्रहों की इस स्थिति से अष्टादश योग बनेगा, जो सभी राशियों को प्रभावित करेगा। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी, संचार, बुद्धि, त्वचा और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है और शनि कर्मफलदाता है। वह व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर शुभ-अशुभ फल देते हैं। ऐसे में वह जब भी गोचर या किसी अन्य ग्रहों से युति बनाते हैं, तो कुछ राशि वालों को लाभ प्रदान करते हैं। ऐसे में बुध-शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।
वृषभ राशिवृषभ राशि वालों के लिए अष्टादश योग नौकरी के नए अवसर ला सकता है। योग के प्रभाव से आपके नए घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को अचानक लाभ या नई व्यावसायिक डील्स मिलने की पूरी संभावना है। इस समय जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे। अगर आपने व्यवसाय में धन की कमी का सामना किया है, तो अब आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे। निवेश में भी आपको मनचाहा लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं बनेंगी।
मिथुन राशियह समय आपके लिए खास रहेगा, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। शनि के प्रभाव से आपके कार्यों में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मकर राशिआप इस समय यदि नौकरी में बदलाव करते हैं, तो वहां आपको मनचाहा पद मिल सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। यदि किसी कारणवश कोई योजना रुकी हुई थी, तो बुध के प्रभाव से अब वह पूरी हो सकती है। व्यापार में मनचाहा लाभ घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय जो भी निर्णय आप लेंगे, उससे प्रभाव से वृद्धि होगी।
![]()