बेटियों ने किया कमाल, शक्ति दुबे ने हासिल किया पहला स्थान; टॉप 5 में तीन लड़कियां शामिल

नई दिल्ली।  संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 परिणाम घोषित कर दिए हैं। यूपीएससी द्वारा घोषित किए गए परिणामों में टॉप 5 में से 3 लड़कियां शामिल हैं। जिसमें प्रथम स्थान पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की रहने वाली शक्ति दुबे हैं। 

UPSC Result 2024 में दूसरा स्थान हर्षिता गोयल, तीसरा स्थान डोंगरे अचित पराग, चौता स्थान शाह मार्गी चिराग और पांचवा स्थान आकाश गर्ग ने हासिल किया है। वहीं छठे नंबर पर सहारपुर जिले की कोमल पूनिया ने हासिल किया है। 

कौन हैं UPSC टॉपर शक्ति दुबे?
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से घोषित किए गए सिविल सेवा परीक्षा 2024 परिणाम में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम रैंक प्राप्त किया है। उन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। शक्ति दुबे पढ़ाई में बचपन से होनहार रही हैं।

एसएमसी घूरपुर में 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी किया। उसमें गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। फिर 2018 में बीएचयू से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी किया। इसमें भी गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। एमसएसी के बाद प्रयागराज आकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगीं। तैयारी के लिए बीच-बीच में दिल्ली भी जारी थीं। 2020 में कोरोना काल में प्रयागराज आ गईं। इसके बाद तैयारी जारी रखी। 

2023 की परीक्षा में दो नंबर कम होने पर उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया। इससे थोड़ी हताश हुईं, लेकिन हौसला नहीं खोया और तैयारी जारी रखी। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने इतिहास रच दिया। 

कानपुर देहात की अक्षिता ने उत्तीर्ण की परीक्षा

रूरा के पालीवाल नगर की अक्षिता त्रिवेदी ने परीक्षा उत्तीर्ण की हैं और उनकी रैंक 394 आई है।उनके पिता प्रदीप अधिवक्ता हैं और पूर्व बार कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। इससे पूरा परिवार व कस्बा खुश हैं और बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

प्रारंभिक परीक्षा कस्बे के सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय से की इसके बाद केंद्रीय विद्यालय में उन्होंने इंटर उत्तीर्ण किया। इसके बाद बीटेक झांसी से कर रही थी।पूरा परिवार इससे खुश है, पिता ने बताया कि बेटी इस समय दिल्ली में है।उसने पूरे परिवार संग जिले का मान बढ़ाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *