दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान समाप्त हो चुका है, और विभिन्न एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। शाम पांच बजे तक करीब 58 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान समाप्त होते ही दिल्ली चुनाव को लेकर तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल्स सामने आ रहे हैं। सात एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। Poll Diary ने भी दिल्ली को लेकर एग्जिट पोल जारी कर लिया है। इसके अनुसार, भाजपा 26 साल बाद जबरदस्त वापसी कर रही है।
Poll Diary के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 42 से 50 सीट मिल सकती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी को 18 से 25 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में 0 से 2 सीटें आ सकती हैं। अन्य एग्जिट पोल्स की बात करें तो JVC ने भाजपा को 39 से 45, आप को 22 से 31 सीटें दी हैं। पी-मार्क ने भाजपा को 39 से 49 और आप को 21 से 31 सीट दी हैं। पीपल्स इनसाइट ने भाजपा को 44 सीट दी हैं,जबकि आप के खाते में 29 तक सीटें आ सकती हैं।
शाम पांच बजे तक 57 फीसदी से अधिक मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ। दिल्ली में लगभग 1.56 करोड़ मतदाता हैं।
सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी जिले में 63.83 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 54.37 प्रतिशत दर्ज किया गया।
![]()