भारत सरकार के निशाने पर रहे जॉर्ज सोरोस को एलन मस्क ने भी खूब लताड़ा, क्यों मानवता का दुश्मन बताया

भारत की नरेंद्र मोदी सरकार के निशाने पर रहे अरबपति जॉर्ज सोरोस को अब एक्स के मालिक और उद्योगपति एलन मस्क ने भी लताड़ा है। जॉर्ज सोरोस पर आरोप लगते रहे हैं कि वह भारत समेत कई देशों में चुनी हुई सरकारों को हटाने के लिए फंडिंग करते रहे हैं। जॉर्ज सोरोस से लिंक के आरोप लगाते हुए भाजपा ने कई बार कांग्रेस को भी घेरा है। हाल ही में सोनिया गांधी के लिंक भी सोरोस से जुड़े एक ट्रस्ट से बताते हुए उन पर निशाना साधा गया था। अब वह एलन मस्क के ही निशाने पर आए हैं। मस्क ने तो जॉर्ज सोरोस पर तीखा हमला करते हुए उन्हें मानवता का ही दुश्मन करार दिया है। एलन मस्क ने एक्स पर लिखा है, ‘जॉर्ज सोरोस इजरायल समेत मानवता के ही दुश्मन हैं।’

दरअसल उन्होंने यह कॉमेंट उस न्यूज रिपोर्ट को लेकर किया, जिसमें दावा किया गया था कि जॉर्ज सोरोस ने उग्रवादी समूह हमास को 15 मिलियन डॉलर की मदद दी है। इसी हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल में हमला कर दिया था और सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था। इन आतंकियों ने महिलाओं औऱ बच्चों समेत 700 से ज्यादा लोगों को कत्ल कर डाला था। अब भी हमास के खिलाफ इजरायल जंग लड़ रहा है। इस बीच इजरायल के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत गिलाड एर्डन का कहना है कि जॉर्ज सोरोस ने हमास को 15 मिलियन डॉलर की मोटी फंडिंग की है। इसी से संबंधित एक रिपोर्ट पर एलन मस्क ने भी तीखी टिप्पणी की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जॉर्ज सोरोस ने हमास को समर्थन देने वाले ऐसे कई एनजीओ को 15 मिलियन डॉलर की फंडिंग की है, जो इजरायल के खिलाफ हैं। मस्क का जॉर्ज सोरोस पर हमला इसलिए भी अहम है क्योंकि जो बाइडेन सरकार में वह काफी प्रतिष्ठित रहे हैं। अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से भी सोरोस को नवाजा गया था।

मस्क ने तब भी उस फैसले की आलोचना की थी और कहा था कि बहुत आपत्तिजनक है। यही नहीं एक बार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक मीम भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने जॉर्ज सोरोस की तुलना स्टार वॉर्स के एक विलेन से की थी। गौरतलब है कि जॉर्ज सोरोस पर भारत के अलावा इजरायल, रूस समेत कई देशों के खिलाफ फंडिंग के आरोप लगते रहे हैं। खासतौर पर दक्षिणपंथी विचारधारा वाली सरकारों के खिलाफ उनके रुख की चर्चा होती रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *