ग्वालियर व्यापार मेले से महिला का आईफोन चोरी:वॉट्सऐप ग्रुप पर सवा सौ जवानों ने फुटेज मिलते ही 6 घंटे में ढूंढा

ग्वालियर व्यापार मेले में चोरी IPHONE-13 को पुलिस टीम ने मात्र 6 घंटे में ढूंढ निकाला। शिकायत मिलते ही पुलिस अफसरों ने मेले के CCTV कंट्रोल रूम के फुटेज चैक किए। एक संदेही नजर आने पर यह फुटेज 125 पुलिस जवानों के वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर किया। जवान संदेही की तलाश में जुटे और रात करीब 11 बजे उसे पकड़ लिया। हालांकि उसके पास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ।

पुलिस अफसरों ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने ऑटो मोबाइल सेक्टर के बाहर फुटपाथ पर अपने बिस्तर के बीच से चोरी का मोबाइल निकालकर दिया। मोबाइल चोरी करने वाला सुलोचन का नशा करने का आदी है। वह भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है। मेले के बाहर फुटपाथ पर रहता है। अब पुलिस फुटपाथ पर रहने वालों को खदेड़ने की कार्रवाई करेगी।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी राजेश्वरी उपाध्याय शुक्रवार को अपने परिवार के साथ मेला घूमने आई थीं। शाम 5 जब वह मेले की छत्री नंबर-15 के पास घूम रही थीं। तभी किसी ने उनकी जेब से IPHONE-13 प्रो मैक्स मोबाइल चोरी कर लिया। 15 मिनट बाद उन्हें इस घटना का पता लगा। वह तत्काल मेले में बने CCTV कंट्रोल रूम पहुंची। यहां प्रभारी टीआई मनीष चौहान को पूरी घटना बताई। राजेश्वरी ने यह भी बताया कि उनका मोबाइल गिरा नहीं है, बल्कि किसी ने निकाला है। कंट्रोल रूम इंचार्ज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल CCTV कैमरे खंगालना शुरू किए। 30 मिनट पहले के छत्री नंबर 15 के कैमरे खंगाले तो वहां फरियादी के आसपास एक युवक नजर आया। यह नशेडी लग रहा था और इसे ही संदेही मानकर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया।

वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर होते ही तलाश में जुटे सवा सौ जवान संदेही के फुटेज हाथ आते ही इसकी जानकारी सूबेदार आयुष मिश्रा को दी गई। उन्होंने इसे मेले में ड्यूटी कर रहे सवा सौ जवानों के वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर दिया। रात करीब 11 बजे झूला सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात ASI अरुण भदौरिया, हवलदार प्रदीप भार्गव की टीम ने संदेही को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने मोबाइल चोरी से इनकार किया। पुलिस ने उसे फुटेज होने की बात कही तो वह टूट गया। उसने मोबाइल चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान सत्य नारायण निवासी भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है। फुटपाथ पर बिस्तर में छुपा दिया था मोबाइल पुलिस सत्य नारायण काे लेकर उसके ठिकाने पर पहुंची। वह मेले में ऑटो मोबाइल सेक्टर के बाहर फुटपाथ पर टपरी बनाकर रह रहा था। यहां उसके बिस्तर थे। बिस्तर के नीचे से उसने IPHONE-13 निकालकर दिया। आरोपी सुलोचन सूंघकर नशा करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *