बुधनी से शिवराज चौहान की पत्नी ने बनाई दूरी, BJP प्रत्याशी के लिए नहीं किया प्रचार, आखिर क्या है वजह?

मध्य प्रदेश के विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होने है. उससे पहले 11 नवंबर की शाम को प्रचार-प्रसार थम जाएगा. इधर चर्चाएं हैं कि डेढ़ दशक में पहली बार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान ने बुधनी में होने वाले किसी चुनाव से दूरी बनाई है. 

इससे पहले जब शिवराज सिंह चौहान साल 2006 से 2023 तक बुधनी सीट से विधायक रहे. इस दौरान उपचुनाव सहित 5 बार विधानसभा के चुनाव हुए. इन सभी चुनावों में पूर्व सीएम की पत्नी और बेटा कार्तिकेय सिंह चौहान बुधनी क्षेत्र में सक्रिय रहते थे. कई सभाओं को संबोधित करते थे.

साधना सिंह चौहान चुनाव के दौरान महिलाओं के बीच पहुंचकर उनके साथ बैठकें भी करती थी.लेकिन इस बार वे उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने के लिए नहीं पहुंची.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *