चक्रवात ने बनाया लो प्रेशर, 21 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में मानसून के इस सीजन में अब तक औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं शनिवार 27 जुलाई को एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो़ गया है। IMD भोपाल का कहना है कि एमपी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, वहीं साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है, इसके कारण शनिवार सुबह से एक बार फिर तेज बारिश का दौर जारी हो गया है।

मौसम विभाग (IMD) ने मौसम का डबल अलर्ट जारी करते हुए शनिवार 27 जुलाई को एमपी के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं अगले दो दिन 28 जुलाई से 30 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक एमपी के कुछ जिलों से मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम भी लो प्रेशर एरिया बना चुका है। जिससे प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और कई जगह आंधी-बारिश का असर दिखेगा।

अब तक .02 इंच ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में जून-जुलाई में औसत बारिश 15.5 इंच दर्ज की जाती है। इस सीजन में आब तक 15.7 इंच बारिश हो चुकी है। ये बारिश जून-जुलाई में होने वाली औसत बारिश से 0.2 इंच यानी 1% ज्यादा बारिश हुई है।

आज इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार 27 जुलाई को एमपी के 21 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, खरगोन, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सिहोर, सागर, बालाघाट, धार, देवास, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और नरसिंहपुर जिले शामिल हैं।

इन जिलों में हल्की बारिश का दौर

वहीं ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी का दौर चलेगा।

एमपी के 5 बड़े जिलों में अब तक दर्ज की गई बारिश

भोपाल– 20.58 इंच-
इंदौर- 12.79 इंच
जबलपुर– 16.65 इंच
ग्वालियर- 13.56 इंच
उज्जैन– 11.78 इंच

सबसे ज्यादा बारिश सिवनी में तो सागर जिला रहा सबसे पीछे

एमपी के सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलों की बात करें तो सीजन की अब तक की बारिश में एमपी में सबसे ज्यादा बारिश सिवनी जिले में दर्ज कि गई है। यहां अब तक 28.50 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह औसत बारिश से 9.71 फीसदी ज्यादा है। वहीं मंडला में 24.94 इंच बारिश हुई है। सबसे कम बारिश सागर में 17.83 इंच हुई है। जो औसत बारिश से .25 फीसदी कम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *