श्योपुर में पलटी नाव, दो की मौत, 6 लोग लापता, एसडीआरएफ की टीम मौके पर

श्योपुर. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से चौंकाने वाली खबर है. जिले के मानपुर थाना इलाके के सरोदा गांव के पास यात्रियों के भरी नाव सीप नदी में पलट गई है. इस खौफनाक हादसे में एक युवक, एक युवती की लाश मिली है. जबकि, 6 लोग लापता हो गए हैं. नाव में सवार 2 से 3 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली है. हादसे की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है.
फिलहाल बचाव के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।  बताया जा रहा है कि सभी विजयपुर गांव के रहने वाले हैं। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *