छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने भरा नामांकन, रैली के रूप में पहुंचे थे कलेक्ट्रेट

कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज छिंदवाड़ा में अपना नामांकन जमा कर दिया है. पीसीसी चीफ कमलनाथ नामांकन जमा करने के लिए रैली के रूप में कलेक्टर पहुंचे. रैली की शुरुआत श्याम टॉकीज राम मंदिर से हुई थी. कलेक्ट्रेट पहुंच पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नामांकन जमा किया, इसके बाद मानसरोवर कॉप्लेक्स में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार हमलावर रहे.
बता दें पीसीसी चीफ कमलनाथ दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

पीसीसी चीफ कमलनाथ के सामने बीजेपी ने बंटी साहू को मैदान में उतारा है. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. कमलनाथ का काफिला दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ, वे 12.15 बजे छोटी बाजार पहुंचे, जहां श्री राम मंदिर एवं बड़ी माता मंदिर में पूजा अर्चन की. दोपहर 12.40 बजे श्याम टॉकीज स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर पहुंचे, जहां पूजन उपरांत के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ रथ पर सवार हुए. यही विशाल रैली प्रारंभ हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंची, जहां पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नामांकन जमा किया.
 
जनसभा को किया संबोधित

नामांकन दाखिल करने के बाद मानसरोवर कांप्लेक्स में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने संबोधित किया. इस दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमलावर रहे. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब परिवर्तन का समय आ गया है. इस जुमलेबाज सरकार को हटाना है और जनता के विश्वास भरी कांग्रेस को लाना है. 

दूसरी बार लड़ रहे चुनाव

बता दें पीसीसी चीफ कमलनाथ दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 2019 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद छिंदवाड़ा विधानसभा से ही उपचुनाव लड़ा था. उस समय उन्होंने विवेक बंटी साहू को चुनाव हराया था.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *