23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

OYO होटल में रात के समय एक 19 वर्षीय प्रेमी ने अपनी उम्र से 4 साल बड़ी प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान कैंप निवासी शादाब शेख के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के साथ मौजूद युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के कोहका का यह मामला है. यहां बुधवार शाम करीब 6 बजे ओयो होटल कुणाल में शादाब शेख अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा था. बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में कमरे के अंदर बैठकर शराब का सेवन किया था. इसी दौरान प्रेमी की एक्स गर्लफ्रेंड का मोबाइल कॉल आने पर दोनों के बीच विवाद हो गया.

पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद युवती ने नशे की हालत अपने हाथ की नस काट ली थी और गश खाकर गिर गई. इसी बीच युवक ने कमरे में गर्लफ्रेंड की चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

सुबह आंख खुली तो उड़ गए होश, शव लेकर भागी अस्पताल

घटना के समय युवती कमरे में ही मौजूद थी. सुबह जब युवती को होश आया तो उसने युवक को फंदे पर लटका हुआ देखा. इसके बाद उसने तत्काल युवक को नीचे उतारा और अपने परिचितों को घटना की जानकारी दी. युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने होटल के कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. साथ ही होटल कर्मचारियों और युवक के परिचितों से भी पूछताछ की गई है.

पुलिस ने युवक के साथ मौजूद युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया.

CCTV फुटेज खंगाल रही FSL और पुलिस टीम

जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले को सभी पहलुओं से देखा जा रहा है. पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ ही घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. 

पुलिस का बयान

भिलाई नगर के CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि कुणाल होटल के एक कमरे में वैशाली नगर निवासी शदाब शेख अपनी महिला मित्र के साथ रात में ठहरा हुआ था. सुबह होटल कर्मचारियों को जब कमरे में उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला, तो होटल संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *