छात्र से कुकर्म की कोशिश, पुलिस ने टीचर को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के टीचर को 14 साल के लड़के के साथ कुकर्म करने की कोशिश के आरोप में गिरफ़्तार किया गया. एक एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है.
आरोपी गुलाम मुस्तफ़ा उर्फ़ पप्पू (50) ने कथित तौर पर रविवार को उस किशोर को फ़र्नीचर से जुड़े कुछ काम के बहाने अपने घर बुलाया था. पुलिस ने बताया कि लड़के के आने पर आरोपी ने अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया और कथित तौर पर उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की.

पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर शुरू की कानूनी कार्रवाई

सिकंदरपुर स्टेशन हाउस ऑफ़िसर (SHO) मूल चंद्र चौरसिया ने सोमवार को कहा कि मुस्तफ़ा के ख़िलाफ़ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम भी शामिल है. SHO ने कहा, “आरोपी टीचर को सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया गया और आगे की क़ानूनी कार्रवाई चल रही है.”

ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष सिंह ने कहा कि विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है. सिकंदरपुर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट मिलते ही टीचर के ख़िलाफ़ सख़्त विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी. 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *