मिनी शुक्ला बनीं भोपाल की नई ADCP, अनु बेनिवाल को भेजा गया जबलपुर; 8 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार शाम भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 8 अफसरों का तबादला किया है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में तमाम जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) या नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत साल 2022 बैच के 8 अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पदों पर तैनात किया गया है.  

इस तबादला सूची में प्रदेश के बड़े नगरीय क्षेत्रों (कमिश्नरेट) पर विशेष ध्यान दिया गया है.
भोपाल कमिश्नरेट: नरसिंहगढ़ (राजगढ़) की SDOP मिनी शुक्ला को अब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2), भोपाल नगरीय पुलिस के पद पर भेजा गया है.
इंदौर कमिश्नरेट: लांजी (बालाघाट) के SDOP ओमप्रकाश को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3), इंदौर नगरीय पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है. 
इसके अलावा, सबलगढ़ (मुरैना) के एसडीओपी  राज कृष्णा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू (इंदौर ग्रामीण) बनाया गया है.

जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में फेरबदल

ग्वालियर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनिवाल को अब जबलपुर का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
वहीं, धार के नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा को उनकी जगह ग्वालियर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
धार्मिक नगरी उज्जैन में बैहर (बालाघाट) के एसडीओपी करनदीप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात किया गया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *