पायलट रेस्क्यू की आड़ में हमारा यूरेनियम चुराना चाहता था US… ईरान ने क्यों जताई आशंका?

ईरान के अंदर घुसकर अमेरिकी सेना का ऑपरेशन चर्चाओं में है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने  इस ऑपरेशन की तारीफ में कसीदे पढ़े. ट्रंप ने अपने खास अंदाज़ में, सोशल मीडिया पर एक गर्व भरे पोस्ट में ऐलान किया, “हमने उसे बचा लिया!” उन्होंने इस मिशन की तारीफ करते हुए इसे अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी ‘सर्च एंड रेस्क्यू’ ऑपरेशनों में से एक बताया. 
लेकिन सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने अपने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये दावा कर चौका दिया कि इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है कि US पायलट और दूसरे क्रू मेंबर को रेस्क्यू के बहाने अमेरिका ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम पर कब्जा करना चाहता था. 
अमेरिका ने WSO (Weapons System Officer) को रेस्क्यू करने के लिए मुख्य रूप से ईरान के दक्षिणी इस्फ़हान प्रांत में ऑपरेशन चलाया. इस्फहान में ही ईरान का एक न्यूक्लियर एनरिचमेंट सेंटर है. इस एनरिचमेंट सेंटर पर अमेरिका ने जून 2025 में हमला किया था.

ईरान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को चुराने के लिए अमेरिका की एक संभावित योजना के बारे में लगाए जा रहे अनुमान सच हो सकते हैं. 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा, “एक पायलट को बचाने की आड़ में एनरिच्ड यूरेनियम चुराने के उद्देश्य से किए गए किसी धोखे वाले ऑपरेशन की संभावना को किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.” 
इस्माइल बगाई ने आगे कहा कि इस ऑपरेशन के संबंध में अभी भी कई सवाल और संदिग्ध परिस्थितियां बनी हुई हैं. 
उन्होंने बताया कि जिस इलाके में अमेरिकी पायलट के कथित तौर पर मौजूद होने की बात कही जा रही थी, वह कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत में था, जबकि उस जगह और उस इलाके के बीच काफी दूरी थी, जहां कथित तौर पर अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन किया. इसलिए यह संभव है कि तथाकथित पायलट रेस्क्यू ऑपरेशन  वास्तव में एनरिच्ड यूरेनियम चुराने के उद्देश्य से किया गया एक धोखे वाला ऑपरेशन था, और इस अनुमान को किसी भी परिस्थिति में खारिज नहीं किया जाना चाहिए. 
बगाई ने आगे कहा कि चाहे किसी भी अनुमान पर विचार किया जाए, एक बात जो स्पष्ट है, वह यह है कि इस ऑपरेशन का नतीजा एक शर्मनाक विफलता के अलावा और कुछ नहीं था. 
ईरानी विदेश मंत्रालय के बयान को मुंबई में ईरान के वाणिज्य दूतावास ने भी साझा किया है. 

कहां क्रैश हुआ था अमेरिका का विमान

अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमान ईरान के दक्षिण-पश्चिमी भाग में कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद प्रांत में गिरा था. ये घटना तब हुई जब शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को ईरानी सेना ने इस विमान को मार गिराया. इसके बाद इस विमान के दो क्रू मेंबर्स (पायलट और WSO) ने विमान से इजेक्ट किया यानी वो विमान को छोड़कर कूद गए. 
पायलट को क्रैश के तुरंत बाद यानी की कुछ घंटों में रेस्क्यू कर लिया गया. 
लेकिन विमान का दूसरा सदस्य यानी कि WSO की किसी को कोई खबर नहीं थी. रिपोर्ट के मुताबिक कर्नल रैंक का ये अधिकारी जाग्रोस माउंटेन रेंज में उतरा. ये दूरदराज का एक पहाड़ी इलाका है. ये अधिकारी 36 से 48 घंटों तक ईरानी सेना और स्थानीय मिलिशिया से छिपता रहा. 
हथियार प्रणाली अधिकारी एक दूरदराज के पहाड़ी इलाके में उतरा और लगभग 48 घंटों तक लापता रहा। ईरानी सेना और स्थानीय मिलिशिया ने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी।
घंटों तक वह पकड़े जाने से बचने के लिए सावधानी से आगे बढ़ता रहा. ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के अनुसार वह कथित तौर पर ऊंचे स्थान पर चढ़ गया और अपनी स्थिति का पता चलने से बचने के लिए लंबे समय तक चुप रहने के बाद उसने अपना इमरजेंसी बीकन तभी चालू किया जब उसे खुद को सुरक्षित महसूस हुआ. WSO को इसी जाग्रोस माउंटेन क्षेत्र से निकाला गया. 

जहां रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ वो जगह क्रैश साइट से कितनी दूर है

अमेरिकी फोर्सेस ने इस कर्नल को रेस्क्यू करने के लिए शाहरेजा शहर से लगभग 23 किलोमीटर उत्तर में कथित रूप से एक बेकार पड़े हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया. यह जगह दक्षिणी इस्फ़हान प्रांत में है. इस ऑपरेशन का मुख्य लैंडिंग/सपोर्ट इसी इस्फ़हान एरिया से चला. हेलिकॉप्टर और स्पेशल फोर्सेस आदि यहीं से ऑपरेट किए.    अमेरिकी अधिकारी को बचाने के लिए एक बहुत बड़े ऑपरेशन की ज़रूरत पड़ी. इसमें अमेरिकी स्पेशल फ़ोर्स, ड्रोन, हेलीकॉप्टर, ट्रांसपोर्ट विमान और खास यूनिट्स सभी शामिल थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक 200 से ज़्यादा अमेरिकी कमांडो ने इसमें हिस्सा लिया. ईरान की सेना को गुमराह करने के लिए अमेरिका ने इंटेलिजेंस टीमों और CIA की धोखे वाली तरकीबों का भी इस्तेमाल किया. झूठी रिपोर्ट्स फैलाई गईं जिनमें दावा किया गया कि अधिकारी को पहले ही बचा लिया गया है. बताया जाता है कि ईरान की सर्च टीमों को उस असली जगह से दूर ले जाने के लिए नकली बीकन का इस्तेमाल किया गया, जहां F-15E गनर असल में मौजूद था. 

आखिरकार स्पेशल फ़ोर्स की टीमें पहाड़ों में घायल अधिकारी तक पहुचीं. 

इस तरह से अगर F-15E क्रैश साइट यानी कि जहां विमान गिरा और दोनों  क्रू eject हुए और जहां  WSO को रेस्क्यू किया गया. दोनों स्थानों के बीच की दूरी लगभग 70-150 किलोमीटर के आसपास बताई जाती है. 
कोहगिलुयेह बोयेर-अहमद प्रांत (क्रैश साइट) और रेस्क्यू बेस दक्षिणी इस्फ़हान पड़ोसी प्रांत हैं. लेकिन क्रैश साइट मुख्य रूप से कोहगिलुयेह बोयेर-अहमद (दक्षिण-पश्चिम) में और रेस्क्यू बेस दक्षिणी इस्फ़हान में है. कुछ ओपेन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) और रिपोर्ट्स में एयरस्ट्रिप से माउंटेन रेस्क्यू साइट तक 70 किलोमीटर की दूरी बताई गई है
बता दें कि इन दूरियों का आकलन ओपन सोर्स इंटेलिंजेस ने किया है. ऑपरेशन की एग्जैक्ट जानकारी अमेरिका को है. 
इस्फहान में ही ईरान का मुख्य परमाणु केंद्र है जहां यूरेनियम को एनरिच्ड किया जाता रहा है. इससे पहले कई रिपोर्ट में अमेरिका द्वारा ईरान के 405 किलो एनरिच्ड यूरेनियम को कैप्चर करने के लिए कथित रूप से कई रिपोर्टों का जिक्र मिलता है. हालांकि अमेरिका ने ऐसे किसी ऑपरेशन की जानकारी नहीं दी है. भूगोल की इन्ही असंगतियों की वजह से ईरान ने शक जताया कि यह ऑपरेशन यूरेनियम चुराने की आड़ हो सकती है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *